पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे...
साधुराम मांडवी ग्राम पंचायत-छिंदबेड़ा, ब्लाक लंजोड़ा जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे। अभी गांव में कोई परेशानी नहीं है। गांव में मजदूरी करते हैं। परिवार में चार लोग हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305987362.
Posted on: Mar 21, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2006 में गए थे 2011 में नारायणपुर आके आत्मसमर्पण किए...
बज्जूराम कचलाम ग्राम पंचायत-करमरी, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनका पुराना गांव गोटाबेनूर जिला नारायणपुर पहले नक्सली संगठन में काम करते थे उन्होंने 1 साल नक्सलियों के साथ बिताए 2006 में गए थे 2011 में नारायणपुर आके आत्मसमर्पण किए। पहले ही उनके माता पिता को नक्सलियों से गांव से भागा दिए थे। चर्च जाते थे पहले चर्च के कारण उन्हें आना पड़ा। उनके माता पिता नारायणपुर हैं कर के फिर फिर नक्सली संगठन से वापस आ गए।
Posted on: Mar 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: अपना गांव छोड़कर 2011 में गुड़रीपारा नारायणपुर में रह रहे हैं
ग्राम पंचायत कैसपुर, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से निगुरलाल सलाम बता रहे हैं उनके गांव में नक्सलियों ने ज्यादा परेशान करते थे। उनका बात नहीं मानने से मारने की धमकी देते थे। संगठन में काम करने बोलते थे। फिर उन्होंने अपना गांव छोड़कर 2011 में गुड़रीपारा नारायणपुर में रह रहे हैं। उनके बड़े भाई पुराने गांव में ही रहते हैं और खेती बाड़ी का काम करते हैं। कभी कभी आना जाना करते हैं अभी उतना कोई दिक्कत नहीं है। नारायणपुर में नगरपालिका में काम करते हैं। उन्हें सरकार के तरफ से कोई उन्हें सहयोग नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587755922.
Posted on: Mar 20, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
भारत में फिर से आ जा गिरधर उठाने वाले. . . भजन
उत्तरप्रदेस बदोऊ से,अजय कुमार जी भजन सुन रहे हैं-
भारत में फिर से आ जा गिरधर उठाने वाले,सोता को फिर जागा जा गीता के गाने वाले
भारत में फिर से आ जा
नरसिंह रूप धर के मारा जो धारा, हिरणाक्ष हिरण कश्यप नाखून से संहार
झ्लक फिर दिखा जा बिगड़ी बनाने वाले
श्री राम रूप धरके रावण को तू संहारे, बाण फिर चला जा खलल मिठाने वाले
सोता को फिर जग जा गीता को गाने वाले ||@ 8127593991.
Posted on: Mar 19, 2022. Tags: AJAY BADOU KUMAR PSALM UP
2 महीने से बोरिंग खराब है, ग्रामीण कुआँ से लाकर पानी पीते हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-ककालगुर (बडरीमहूँ), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से देवीन मूचाकी जी बता रहे हैं उनके गाँव मे बोरिंग पिछले 2 महीने से खराब पड़ा हुआ है| पानी का कोई दूसरा स्रोत भी नहीं है| गाँव के लोग कुएं का पानी पीने के लिए लाते हैं, और यह लगभग 1 किलोमीटर दूर है| पानी के लिए दूर जाने में बहुत दिक्कत होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के बोरिंग की समस्या को ठीक कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8319652419.
