Today's News from newspapers in Gondi : 1st March 2017 -
छत्तीसगढ़ कोरबा: पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत कोरवा व बिरहोर आदिवासी परिवार के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए स्वरोजगार के तहत उन्हें कोसा उत्पादन से जोड़ा जा रहा-
रकबा घटा तो ईजाद किया नया फॉर्मूला- बीज बोएं आधा, उत्पादन दोगुना-रायपुर, नईदुनिया-
प्रति हेक्टेयर 102 क्विंटल उत्पादन, बनाया रिकार्ड- मध्यप्रदेश शाजापुर-
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बवासीर का घरेलू इलाज-
जिला सुंदरगढ़, (उड़ीसा) से सुनील कुमार एक्का के साथ लिटू मिंज है जो प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बता रहे है, हम मानव समाज होते हुए भी प्रकृति के साथ जुड़े हुए है और बवासीर का इलाज के बारे बता रहे, बवासीर बीमारी जो है पैखाने के रास्ते होता है, खून निकलना, जलन होना, दर्द होना इसके इलाज की विधि इस प्रकार है आवला, हरडा, बेहरा, घूगल इन चार चीजो को बराबर मात्रा मिलाकर मिक्स कर गोली बनाकर हर रोज 30 दिन तक सुबह खाली पेट 1 गोली खिलाने से बीमारी से छुटकारा मिल जायेंगे| अभी तक २ लोगो को यह दवाई खिलाने से ठीक हो गये है, और 1का इलाज जारी है- सुश्री मिंज@9437406599 इनसे बात कर दवाई के असर के बारे में जान सकते है| लिटू@993839375.
Posted on: Feb 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR EKKA VICTIMS REGISTER
कई दिनो तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास...नागार्जुन की कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नागार्जुन की एक कविता सुना रहे है:
कई दिनो तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास-
कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास-
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त-
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त-
दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद-
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद-
चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद-
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद...
Posted on: Feb 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 27th Feb 2017-
यूपी चुनाव 2017: आजादी के बाद पहली बार चुने जाएंगे आदिवासी जन प्रतिनिधि- सोनभद्र
दुद्घी और ओबरा विधानसभा सीट जनजातीय समुदाय के लिए आरक्षित-
छत्तीसगढ़ में दूरदराज के आदिवासी गांव सड़क से जुड़ेंगे-
दक्षिण छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्राों में से एक जागरगुंडा गांव में रहने वाले आदिवासियों को इस वर्ष के अंत तक सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद-
आधुनिक संगीत के सामने विलुप्त हो रहा आदिवासी ढोल नृत्य-दंतेवाडा कुलनार...
Posted on: Feb 27, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
शुभकामना मेरो ढ़ेरई शुभकामना, पवित्र यो दिल को मंगलमई कामना...नेपाली शुभकामना गीत
सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बधाई गीत नेपाली भाषा में सुना रहें हैं:
शुभकामना मेरो, ढ़ेरई शुभकामना-
पवित्र यो दिल को, मंगलमई कामना-
केनई दिन स्वच्छ रहुं, तिमिलाई उपहार-
लाए को छ: माया को अनमोल दिल को हार-
तिम्रा हरे पाईनमा, सफलता ले छाही रहोस-
नया रंग, बुकेर, नया बिहान आही रहोस-
बड़ी रहोस सुमंगल, पूरा हउनस सपना-
जब भी रहो जिंदगी, यहीं शुभकामना...
