हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

लक्ष्मण कश्यप ग्राम पंचायत-सेडवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 80 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीताराम कश्यप का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479223410, सरपंच@88270141450, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA LAXMAN KASHYAP PROBLEM WATER

हमारे गाँव में पानी की समस्या लोगों को एक किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-पोय्येर,ब्लॉक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलूराम पोयाम बता रहे हैं,की उनके गाँव में 15 घरो का बस्ती हैं,वहां के लोगो को पानी की दिक्कत होती हैं|गाँव में दो हैंडपंप लगा हैं,लेकिन दो भी ख़राब हैं|वहां के महिलाये अभी एक किमी.दूर हैंडपंप से लाते हैं|बरसात के दिनों में उनको बहुत दिक्कत होती हैं,इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं|पर आज तक कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का मदद करे|जिला पंचायत सीईओ@9004037600, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, संपर्क नंबर@8103019634.

Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA NILOORAM POYAM PROBLEM WATER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब हो गया पानी के लिये बहुत दिक्कत होती है कृपया मदद करें..,-

ग्राम-बड़ेकिलेपाल सिक्कोपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू बता रहे हैं,की उनके गाँव में पुरे चार हैंडपंप लगा हैं|सिक्कोपारा का हैंडपंप ख़राब हैं|गन्दा पानी निकलता वहां के ग्रामीणों को पानी की दिक्कत होती हैं,उसी गन्दा पानी को पीते है,इसके लिए सरपंच और सचिव को भी बताये हैं| उनके ओर से कुछ जवाब नहीं आया उनका कहना हैं की उस हैंडपंप को जल्दी से जल्दी अच्छा करना हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9424128842. सरपंच@9406483354. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सचिव@9407645401.

Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG WATER PROBLEM SOMARU BASTANAR

हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-कोड़ेबेड़ा, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दिनेश्वर बता रहे हैं,की उनके गाँव में सात आठ घरो का बस्ती हैं|गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं,वहां के महिलाये एक किमी.दूर दुसरे पारा का पानी लेकर आते हैं,बरसात के दिनों में उनको बहुत दिक्कत होता हैं,इसके लिए कई बार बता सुके हैं|पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसीलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकारण करने में मदद करे|सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9111344811

Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG DINESHVAR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

गांव से स्कूल जाने के लिए रोड नहीं है, नाला भर जाने पे बच्चों को स्कूल पहुँचने में दिक्कत होती है...

पिलुराम कश्यप, ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लॉक-लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के स्कूल तक आने-जाने के लिए रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिनों में सायकल भी नहीं चल पाता है बहुत कीचड़ हो जाता है, मरीजों को रोड तक बोह के लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@7722914071, संपर्क नंबर@7487361245.

Posted on: Aug 29, 2021. Tags: ANJAR BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PILURAM KASHYAP PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »