स्वास्थ्य स्वर : पर्यावरण को नुकसान न पहुचायें वन संपदा को बचाने में सहयोग करें...
ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद बता रहे हैं हमें अपने पर्यावरण को बचाये रखने के लिये और स्वच्छ रहने के लिये अपने पर्यावरण से छेड़ छाड़ नहीं करना चाहिये, वनों को बचाने का प्रयास करें, बिना कारण पेड़ो को नहीं काटें, जिससे नुकसान हो, पेड़ काटने से जड़ी बूटी वनस्पति का नुकसान होता है, पत्ते फलो का नुकसान होता है जो जीवन दायनी है, पेड़ काटने से पहले निश्चय करे, एक पेड़ काटने के बदले 5 पेड़ लगाये और सभी को जागरूक करें : संपर्क नंबर@9993763732.
Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगों...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रभा देवी कोल एक गीत सुना रही हैं:
ऐ मेरे वतन के लोगों-
तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का-
लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर-
वीरों ने है प्राण गँवाए-
कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये...
Posted on: Feb 29, 2020. Tags: MP PRABHA KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER
हाँ-हाँ बड़ा निकलागये माई गाँव आइलबा...देवी गीत
ग्राम-नोनारी,जिला रीवा (मध्यप्रदेश ) से रेनू एक देवी गीत सुना रही हैं:
सामन भादो कुंवार आइलबा ऐहो-
हाँ-हाँ बड़ा निकलागये माई गाँव आइलबा-
मईया के माथो मा बेंदी भी सोहे-
मईया का टीका सोहामन लागे ला-
मईया के गलो में हर भी सोहे-
मईया के लैकिट सोहामन लागे ला-
हाँ-हाँ बड़ा निकलागये माई गाँव आइलबा...
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: RENU REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खूनी दस्त का घरेलू नुस्खा-
ग्राम+पोस्ट-जुबानीकला, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद पेचिश खूनी दस्त का घरेलू नुस्खा बता रहे है, कोरिया के छाल 100 ग्राम, लेकर के उसे अधकुटा कूटे 200 एमएल पानी में उबाले जब 100 एमएल पानी बच जाये तो 50 एमएल सुबह 50 एमएल शाम को पियें| नार्मल बुखार के लिए भुईलीम 100 ग्राम, 200 एमएल पानी में उबाले जब 100 एमएल पानी बच जाये तो 50 एमएल सुबह 50 एमएल शाम पिने से नार्मल बुखार ठीक हो जायेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9993763732.
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: KONDAGANW NISHAD RAMPRSAD SONG VAIDAY VICTIMS REGISTER
जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है...गीत
ग्राम-गढ़वई, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक गीत सुना रही है:
जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है-
कल भी मन अकेला था आज भी अकेला है-
ढूंढते हो तुम खुशबु कागजी गुलाबो में-
प्यार सिर्फ मिलता है आज कल किताबो में-
जाने मेरे किस्मत ने ये कैसा खेल खेला है...
