स्वास्थ्य स्वर : नशे की आदत से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा नशे की लत से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | अजवाइन 100 ग्राम, शौफ 100 ग्राम, काला नमक 60 ग्राम, पीली हरण 50 ग्राम| सभी को पीस ले| उसके बाद तीन या चार नीबू के रस में भिगोकर रात को रख दे| सुबह तवे में सुखाकर रख लें| जब किसी तरह का नशा करने की ईच्छा हो, तब उस मिश्रण को एक चम्मच लेकर धीरे-धीरे चबायें| ये प्रक्रिया प्रतिदिन करें| कुछ दिनों में नशा करने की आदत छूट जायेगी| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मुसली 10 ग्राम, पानी 2 कप, तेल 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें| काली मुसली को 2 कप पानी में उबालें| जब वह काढ़ा बन जाये, तब 50 ग्राम तेल डालकर उसको उबालें| जब सभी जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में रख लें| 2-2 बूंद कान में सुबह-शाम डालने से कान संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है| कान को रुई से साफ़ करें| किसी नुकसान होने वाली चीज का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है... कविता-
ग्राम-नवादा, विकासखण्ड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं :
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है-
माँ जीवन के फूले में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है-
माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है-
माँ पूजा की थाली है, मंत्रो की जाप है...
Posted on: May 12, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट में गैस बनने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हींग भुनी हुई 50 ग्राम, अजवाईन भुनी हुई 50 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम| सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| लहसुन की कली 50 ग्राम काट कर चूर्ण बना ले| उसके बाद सभी को मिलाकर मटर के बराबर छोटी-छोटी गोली बना कर छाव में सुखा लें| 2-2 गोली सुबह-शाम पानी के साथ 21 दिन तक सेवन करे, लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
