कैसी लीला अपरमपार कोयतोर बिगड़ गए है यार...गोंडवानी गीत -
तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहे है:
कैसी लीला अपरमपार कोयतोर-
बिगड़ गए है यार देखा सिटी म रे-
जन बच्चा से दारु पिवय बन गए है मतवार-
भाई-भाई में झगडा होवय टूट गई परिवार-
कैसी चली घर वर दवार देखा सिटी में रे-
कैसी लीला अपरमपार कोयतोर बिगड़ गए है यार...
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
हमारी उम्र 70-75 है, जब से नया सरपंच बना है, हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है...
ग्राम-भैसाकट्टा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेशराम वाल्मीकि और देवबती सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के गीता टेकाम को बता रहे है कि उनकी उम्र 70-75 साल हो गया है जब से नया सरपंच बना है तब से उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास शिकायत किये है तो मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नही मिला है तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन उनको मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9406341135, C.E.O.@9425228067. गीता टेकाम@9425648073.
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: GANESHRAM VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER
हमलोगो ने आवास के लिए पंचायत की ओर से स्वीकृति के लिए आवेदन किया, सभी का नहीं हुआ...
ग्राम-करिया, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) के रामकुमार सिन्हा बता रहे है कि ग्राम पंचायत के द्वारा आवास के लिए स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर 50 लोगो का नाम भेजा था 40 लोगो का स्वीकृति हो गया है बाकि लोगो का नहीं हुआ है उसके लिए उन्होंने पंचायत सचिव के पास भी शिकायत किये तो बोलते है अभी आया नहीं है और जो 40 लोगो का स्वीकृति हुआ है उनका पैसा भी आ गया और घर भी बनने लगे है उनका कहना है कि जिन लोगो का सूची में नाम है और स्वीकृति नहीं हुआ है उनका जल्दी स्वीकृति हो इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर स्वीकृति दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9340243236, C.E.O.@8770708980. भान साहू@7999954438.
Posted on: Jan 05, 2018. Tags: RAMKUMAR SINHA SONG VICTIMS REGISTER
अपने श्री मुख से गोविंदा नाम बोलो जी...भजन गीत -
ग्राम-रानी डोंगरी टिकरापारा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, रमोला सुकबती एक भजन गीत सुना रही है:
अपने श्री मुख से गोविंदा नाम बोलो जी-
छह बजे छबेली शाम सात बजे सातो धाम-
आठ बजे अविनाशी जपते रहो हो-
नौ बजे में नमो नारायण दस बजे दामोदर-
ग्यारह बजे गिरधारी जपते रहो हो-
अपने श्री मुख से गोविंदा नाम बोलो जी...
Posted on: Jan 05, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YAMUNA RAMOLA SUKBATI
सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना...गीत -
सलीवाडा, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं :
सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना – एक है लरिका कंकालिन के बैठे है गुफा मा – कंकालिन के तैतीस कोटी सोये हैं गुफा मा – पहले बार बजैय ता एक लारिका जागे रे – द्वार के पथरा ला धक्का लगावय रे – सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना...
