कैसे के दर्शन पायी हो...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुना रही हैं:
कैसे के दर्शन पायी हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया-
मईया के दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
मईया के दुवारे एक अंधा पुकारे-
अंधन को आंख दे दो घर जाई हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया-
कैसे के दर्शन पायी हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया...
Posted on: Mar 02, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बोरिंग ठीक होने से पानी की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कचूराम बता रहे हैं उनके वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी, उनको दूसरे के घर से पानी लाना पड़ता था, इस संबंध में वे अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया संदेश रिकॉर्ड करने के 20 दिन बाद बोर बन गया इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6261279344.
Posted on: Mar 02, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KACHURAM KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
फूल से कोमल है मूम से मुलायम...देवी गीत
ग्राम-नोनारी,जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
फूल से कोमल है मूम से मुलायम-
बड़ा तेरो लगता है मईया तेरा नाम-
मईया के दुआरे एक लंगड़ा पुकारे-
लंगड़ा को पैर देदे उसको जवाब-
मईया के दुआरे एक अँधा पुकारे-
अँधा को आंख देदो उसको जवाब-
फूल से कोमल है मूम से मुलायम...
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सोराइसिस चर्म रोग के घरेलु उपचार...
ग्राम-जुगानी कलार, ब्लॉक-फरसगाँव (औषद्यालय),जिला-कोण्डागाँव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद सोराइसिस चर्म विकार के घरेलु उपचार बता रहे हैं यह बीमारी बहुत खतरनाक होता है इसके उपचार हेतु बाउची, स्वर्णक्षीरी, रोहिणा का छाल, अनंत मूल में मिलावें और छोटे-छोटे गोली बनाकर रखें व काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं परहेज़- मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, बैंगन, भिंडी, उड़द दाल और नशे से दूर रहें। मरीज को विशेष रूप से देखकर ही दवा दी जाती है कि कितना मात्रा में दवाई लगेगा और अधिक जानकारी के लिए दिए गए नम्बर पर संपर्क करें: सम्पर्क@9165992497
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CG HELTH KONDAGANW NISHAD RAMPRSAD SONG VICTIMS REGISTER
लल्ला तेरे लिए जियरा तरससता है...बघेली गीत
ग्राम-दोंदर कॉलोनी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता बघेली भाषा में एक दादरा गीत सुना रहे हैं:
काली बूंदें टपकती है-
लल्ला तेरे लिए जियरा तरसता है-
लल्ला तेरे लिए जियरा तरसता है-
साँस को बुला दो, पीपरी पीसन को-
साँस का नेंगो छलकता है-
लल्ला तेरे लिए जियरा तरसता है...
