वृद्धावस्था पेशन 5 महीने से नहीं मिल रही है, अधिकारी नहीं सुनते...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बेगारीडांड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इतवारिया बता रही हैं कि उनके पति विश्वनाथ पनिका को 5 महीने से ज्यादा हो गया है उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, उनकी हालत बहुत खराब है वह काम नही कर सकते, पैसे की बहुत आवश्यकता है| लेकिन आवेदन के बावजूद अधिकारी नहीं सुनते, उनका कहना है कि उन्हें वृद्धा अवस्था पेंशन मिलना चाहिये| जिससे उनकी कुछ मदद हो सके| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सचिव@9753533746, सरपंच@8462997411,
CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@8120580570.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG ODGI PENSION PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप बन जाने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी है...

ग्राम-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे हैं| उनके पारा में पानी की समस्या थी, पारा में हैंडपंप ख़राब था| जिस समस्या को उन्होंने 5 महीना पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद हैण्डपंप बन चुका है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9669383380.

Posted on: Jul 31, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SONG SUKHSAGAR PAWALE SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जब से भारत हुआ है आजाद रे, जागो देश के जवान रे...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जब से भारत हुआ है आजाद रे-
जागो देश के जवान रे-
कहीं निकल न जाए, कहीं निकल न जाए-
सिर से भारत की शान रे-
भारत की लड़ाई में लोगों का सर है फूटा-
भारत के जवानों ने अपने प्राण गवायें...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सावन भादों पानी के रीत, बैसाख ज्येष्ठ दशहरा गीत...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
सावन भादों पानी के रीत-
बैसाख ज्येष्ठ दशहरा गीत-
अगहन कार्तिक बैला-सांड-
माघ पिये माड़-
दुनिया के देखा शान-
दशहरा सारे खाये पान...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मन की वीणा से गुंजित ध्वनी मंगलम...स्वागत गीत-

ग्राम-महेशपुर,पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
मन की वीणा से गुंजित ध्वनी मंगलम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
देव की भाति पूजन करें आज हम-
मन की बगिया से हमने कलियाँ चुनी...

Posted on: Jun 05, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WELCOME

« View Newer Reports

View Older Reports »