बलात्कार जैसी घटनाओं का विरोध होना चाहिए, ना कि हम मूकदर्शक बन कर देखते रहे...
जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है जिस प्रकार आये दिन बलात्कार की घटनाएँ हो रही है जिसको लेकर सरकार ने कड़ा कदम उठाना चाहिए परन्तु सरकार भी ऐसे जघन्य अपराधों पर लगाम लगाने की बजाय लीपा पोती का काम करती है, जब बलात्कार जैसी घटना होती है तो तुरंत पुलिस द्वारा FIR लिखना चाहिए परन्तु पीड़ित महिला की बात नहीं सुनते है, कही पर छोटी बच्ची से रेप किया जाता है. रोज़ घटनाए घट रही है| आज समाज को जागृत होने की जरुरत है ऐसी घटनाओं का विरोध होना चाहिए ना कि मूकदर्शक बन कर देखते रहे अन्यथा यह किसी दिन हमारे घर हमारे परिवार के साथ भी हो सकती है
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार...सामुदायिक रेडियो पर गीत
ग्राम-धनगांव, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सावन रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार-
सामुदायिक रेडियो पर हर बार-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
संस्कृति बचावा, परंपरा बचावा-
संरक्षण का माध्यम है-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
सुन तो गोइया रे सावन रेडियो-
बलरामपुर के खबर पइबू-
गीत के सुनबू खबर के पइबू-
मोबाइल के मिस कॉल से...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ओला वृष्टि से किसानो को भारी नुकसान: पर्यावरण को बेहतर बनाने अभियान चलाने की जरूरत...
अभी हाल ही में जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) के कई क्षेत्र में भारी वर्षा और ओला वृष्टि से लोगो को काफी नुकसान हुआ है, पहली बार मुजफ्फरपुर में ऐसा नजारा सामने आया है जिसमे हृदयाघात से लेकर मानसिक संतुलन खोने की स्थिति हो गई है, किसानो की साल भर की मेहनत बेकार हो गई है, खेतों मे बर्फ ही बर्फ, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी-विवाह से लेकर कई कार्यो में लोगों को आर्थिक समस्याएं होंगी, समय रहते पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो दिन पर दिन कठिनाईयां बढ़ती जाएगी, जिस तरह हम लोग सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक परिवर्तन के लिए जागरूकता अभियान चलाते है, उसी तरह पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए भी तीव्र गति से अभियान चलाने की जरूरत हैं तभी हम प्राकृतिक कहर से बच सकते हैं...
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
SC/ST अधिनियम में संशोधन के खिलाफ 2 अप्रैल देशव्यापी बंद, प्रतिरोध मार्च एवं नुक्कड़ सभा...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है, SC/ST अधिनियम में संशोधन के खिलाफ देशव्यापी बंद के समर्थन में 2 अप्रैल को 11 बजे से पानी टंकी चौक, हरिसाभा चौक, छोटी कल्याणी ,कल्याणी, मोतीझील,में ग्राम सभा मुहल्ला सभा अभियान समिति द्वारा षी माता मंदिर, नवयुवक समिति ट्रस्ट(जवाहर लाल रोड) पर नुक्कड़ सभा एवं प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया हैं.जिसमें मार्च का नेतृत्त्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री आनन्द पटेल ,सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार, वार्ड पंच जनप्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष, युवा मंच के अध्यक्ष, संगठन सह सचिव, महिला अध्यक्ष, संगठन सचिव, प्रखंड प्रभारी, आदि शामिल रहेंगे. सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बिहार के भैया बहनिया सुनियो, सुनियो मजदूर किसान...गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बिहार के भैया बहनिया सुनियो, सुनियो मजदूर किसान-
दारु बंदी लागू भैले बहन करे ऐलान सब मिल सोचियो-
धान बिक्ले गेहूं बिक्ले जेवर बिक्ले भाय-
दारु पिए मा गैया बिक्ले, बिक्ले खेत खलिहान-
दारु छोड़ तय रिक्सा वाला पैसा ले तय बचाय-
घर में सुख शांति ऐते बच्चे पढ़े जाय...




