सोसनपाल की सड़कें बदहाल, सालों से मदद की गुहार के बावजूद कोई सुनवाई नहीं...

ग्राम पंचायत-सोसनपाल, ब्लॉक-तोकापाल, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सरपंच श्याम सिंह कच्छ बता रहे हैं कि आज तक अधिकतर मोहल्लों में सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है। सोसनपाल में तकरीबन 250 घर हैं। लोग कच्चे सड़क पे चलने को मजबूर हैं, जो कि बारिश होने पे जघन्य रूप ले लेता है और गाड़ियों का चलना मुश्किल हो जाता है। गांव के रास्ते में अभी भी 4 पुलिया का निर्माण होना बाकी है और साथ ही साथ एक नए हैंडपंप की भी मांग है चूंकि वर्तमान हैंडपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- सरपंच@9479017169, सचिव@9406334844.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG PROBLEM ROAD SHYAM SINGH KACHCHH SOSANPAL TOKAPAL

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...

ग्राम-किलेपाल 3 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बलीराम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले हैण्डपंप को सुधार दिया गया है सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@6266882999.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BALIRAM KASHYAP BASTANAR BASTAR IMPACT HANDPUMP KILEPAL

हमारे पंचायत से आश्रित ग्राम जाने के लिए 6 किमी तक सड़क नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत पालम, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच सुकलूराम कश्यप बता रहे हैं कि पंचायत से आश्रित ग्राम पुसपाल जाने के लिए 6 किमी दूर तक सड़क नहीं बनी है। लोगों को बाजार आने जाने में बहुत मुश्किल होती है। इस संदर्भ में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लकें सुनवाई नहीं हो रही है। कृपया दिए हुए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7647007595, CEO- 8889251366, कलेक्टर- 8458956694

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PALAM PROBLEM ROAD SUKLURAM KASHYAP

हमारे गांव में पिछले 5 साल से शौचलय अधूरा है, हमें मजबूरन जंगल जाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत- दाबपाल, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से परशुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में शौचालय निर्माण अधूरा हुआ है। कई घरों में केवल दीवार बनाई गई है लेकिन टंकी नहीं बना है। निर्माण कार्य 5 साल पहले शुरू हुआ था। लोगों को मजबूरन जंगल जाना पड़ता है। दिए हुए नंबर में बात कर के समस्या का समाधान करवाने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7587335790, सरपंच- 8815621820, कलेक्टर- 8458956694, CEO-8889251366

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DABPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM TOILET

हमने प्राइवेट कंपनी में पैसा जमा किया था, लेकिन अभी तक कोई राशि नहीं मिली, मदद करें...

स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- गुर्यापाल, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से घागरू जी बता रहे हैं कि उन्होंने वीपीएन गोल्ड एण्ड रियल एस्टेट कम्पनी लिमिटेड में पैसा जमा किया था। इनको बताया गया था कि 7 साल में रु.12,000 किश्त देने पे रु.1,20,000 मिलेगा। वे अभी तक दो किश्त दे चुके हैं, उसके बावजूद अभी 8 किश्त बचा है। इनके साथ और भी लोग जुड़े थे। सब परेशान हैं, सीजीनेट के साथियों से अपील क्र रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ दामोदर नाग@6379468416, घागरू@6267883370.

Posted on: Sep 27, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG GHAAGRU GURYAPAL MONEY PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »