Bultoo Radio (Bluetooth) in Gondi Language from Narayanpur : 4th Dec 2019...
Today Ranjeet Mandavi is presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: BULTOO RADIO NARAYANPUER RANJEET MANDAVI
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-
ग्राम-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित मंडावी साथ में निधिषा एक कविता सुना रहीं है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों, से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोंकों से लो, कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना-
लता और पेड़ो से सिखों, सबकों गलें लगाना-
मछली से सिखों स्वदेश के लिए तड़प कर मरना-
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...
Posted on: Dec 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...
एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय ग्राम पंचायत-छेरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी उनके साथ है स्कूली छात्र अशोक कुमार मंडावी देशभक्ति गीत सुना रहे है:
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी, खून की नदिया बहनें लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे, छोड़ चले हमें किसी के सहारे-
जब मेरे बापू को उठाने लगे थे, फूलो की वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को जलानें लगे थे, चन्दन के लकड़ी जलने लगी थी-
बापू हमारे स्वर्ग सितारे छोड़ चले हमें किसी के सहारे...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: ASHOK KUMAR MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
सड़क ख़राब आने-जाने में परेशानी मुरुम भी नहीं डाले, आवेदन देने पर ध्यान ही नहीं देते...कृपया मदद करे.
ग्राम पंचायत-टीमनार (डोंगरीपारा), जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसिंह, मुंगली एवं समोती बता रहे है, सड़क की समस्या गाँव के डोंगरी पारा में सड़क बहुत खराब ही है, बारिश के दिनों में फ़िसलन के कारण रोड़ से निकलना हुआ मुश्किल, क्योंकि कीचड़ व पत्थरों वाला रास्ता होने के कारण, इस समस्या को लेकर सरपंच सचिव को बोला है परन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये, करीब 8 साल पहले इस सड़क कार्य हुआ इस समय बहुत ही ख़राब है सभी ग्रामवासियों कहना है इस सड़क को निर्माण करे| इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर सड़क बनवाने में मदद करे. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : मेरा भारत आशीष पाये, मेरा भारत आशीष पाये...
ग्राम-ऐड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत कुमार मंडावी उनके साथ है स्कूली बच्चें लोचन कुमार एक गीत सुना हैं :
मेरा भारत आशीष पाये, मेरा भारत आशीष पाये-
यही कामना यही प्राथना प्रभु करता हु मैं तुझसे-
हर एक दिल में शांति रहे, शांति से भरा ये देश रहे-
हर एक के दिल में प्यार रहे, प्यार भरा ये देश रहे-
मेरा भारत आशीष पाये, मेरा भारत आशीष पाये-
यही कामना यही प्राथना प्रभु करता हु मैं तुझसे...
