नशा न करना, मान लो कहना, प्यारी भाई बहना, होगी बड़ी खराबी...नशा जागृति गीत

गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ललिता एक नशा जागृत गीत सुना रही है:
नशा न करना, मान लों कहना, प्यारी भाई बहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, मान लो कहना-
होगी बड़ी खराबी-
नशा न करना मान लो कहना, जीते जी मर जाना-
होगी बड़ी खराबी...

Posted on: May 01, 2018. Tags: LALITA ODGI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Work on road to our village started after Swara report, many thanks...

Connecting road of 3 km to our village was in bad condition and villagers had to face difficulties but no one was listening says Indrajit from Alana village and panchayat, Baihar block, Balaghat district in Madhya Pradesh to Shatali. This issue was raised on Swara and it was followed up by CGNet listeners and now officials have responded to the appeal. The work of road construction for 3 km has begun now. He thanks listeners and wishes for speedy completion of the work. Indrajit@9926493755

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: ROAD SHATALI SHEDMAKE SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास...

ग्राम-कमतरी पंचमपुरा, तहसील-अम्भा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण आओ चले जीवन की ओर मंच के माध्यम से दृष्टि बाधित लोगो के लिए काम करते है जहां पर ऐसे लोग जो पढ़ाई करना चाहते है पर रहने की कोई व्यवस्था नहीं है तो उनके लिए वहां रहने खाने की व्यवस्था भी है, वे कह रहे हैं कि अध्ययन करने वाले और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालो के लिए यह सुनहरा अवसर है,किसी भी शिक्षण संस्थान में पढाई करने वाले हो उनके लिए छात्रावास की सुविधा है, वहां काम करने योग्य साथी काम भी कर सकते है, वहा रहकर जीवन यापन करने का भी अवसर है| अधिक जानकारी के लिए आप इस नम्बर का उपयोग करे@8382970459. कालीचरण@9406723752.

Posted on: Mar 20, 2018. Tags: KALICHARN MURAINA SONG VICTIMS REGISTER

चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पावन पर्व की बधाई...

जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण सीजीनेट के सभी सुनने वालो और रिकॉर्ड करने वाले सांथियों को उनकी अच्छी प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए, हिन्दू नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के आगमन पर अपने पूरे परिवार की ओर से शुभ कामनाएं दे रहे हैं, 18-03-18 को चैत्र नवरात्र पर्व और हिन्दू नववर्ष देश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है लोग दूर-दूर जगहों पर दर्शन करने के लिए जाते हैं, इन दिनों जो श्रद्धालु दर्शन करना चाहते है अपनी मनोकामनाओं के साथ दर्शन करने जा सकते हैं ये एक अच्छा समय है| कालीचरण@9406723752

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: KALICHARAN MORENA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट बहुत उपयोगी है इस जैसे और प्रयासों की आवश्यकता है जो गरीबों की आवाज़ बन सके...

जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण सीजीनेट के सांथियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि सीजीनेट पर बहुत अच्छे-अच्छे प्रस्तुतियां आ रही हैं इसके सांथ ही वे वैद्य श्री एच डी गांधी के द्वारा बताए घरेलू उपचार के लिए धन्यवाद दे रहे हैं, उन्हें आशा और विश्वास है कि ये सारी जानकारियां लोगो के लिए उपयोगी है, सांथ ही उन्होंने कहा अभी हाल ही में हुवे SSC पेपर के लीक होने के विषय में विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन तब तक नही रुकनी चाहिए जब तक कि कारवाही की मांग पूरी ना हो इस खबर को उन्होंने सीजीनेट में ही एक सन्देश के रूप में सुना, वे कह रहे हैं हम उन आंदोलनकारियों के सांथ है और वे सीजीनेट के प्रयासों को नमन करते हैं| कालीचरण@9406723752.

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: KALICHARAN MORENA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »