स्वास्थ्य स्वर: रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी रक्त (खूनी) प्रदर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पक्के हुए गूलर का फल-500 ग्राम, मिश्री-500 ग्राम| इन सबको साफ़ कर चूर्ण बना ले| एक एक चम्मच चूर्ण, चावल के पानी के साथ, जो धुलने के बाद आता है, उसके साथ सेवन करने से लाभ प्राप्त होता है| सफाई का ख़ास ध्यान रखे|
परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें,नशा न करे| मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दर्द के घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द के लिए घरेलू उपचार बता रहे हैं| नारयल (पानी वाला)-1 नग, सेंधा नमक- 250 ग्राम, पीपली 250 ग्राम| बनाने की विधि- कच्चा नारियल के आंख की जगह पे छेद करके उसमे सेंधा नमक भर दे, उसे ऊपर मिट्टी करके फिर बंद कर दे| उसको सुखाने के बाद उसका आग में जलाकर भस्म बना दे| जब वो मिटटी पूरी तरह से जल जाये, तो नारियल और नमक बचे उससे पीस ले और उसमे पीपली मिला दे| एक एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद खाये|
परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वप्नदोष बीमारी का घरेलू नुस्खा

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा स्वप्नदोष के बीमारी का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं |
सुखा धनिया कूट कर पीस कर बारीख़ी करले;
इसमें बराबर मात्रा मै मिश्री डाल दे ;
सुबह सूर्य उगने से पहले एक चमच ताज़ा पानी मै मिला कर पीले;
एक गंटे तक कुछ न खाए|
परहेज़: अश्लील फिल्म देखने से परहेज़ करे और गर्म खाना न खाये|
जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT HEALTH MUNGELI SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

पाइरियाह/मसूड़ों से खून आना का घरेलू दंतमंजन बनाने का घरेलु उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पाइरियाह/मसूड़ों से खून आना का घरेलू दंतमंजन बनाने का घरेलु उपचार बता रहे हैं| फिटकिरी भुनी हुई 10 ग्राम, करुतोमि का भस्म 10 ग्राम, बड़ी पीपली 10 ग्राम, भिलुआ की भस्म 10 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, बादाम फल का छिलका का पाउडर 20 ग्राम, सुपारी की भस्म 20 ग्राम| इन सबको कुटपीस कर एक डब्बे में रख ले| दिन में 2 बार ऊँगली से मंजन करे, इसे दन्त भी मजबूत होते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर/वादी का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर/वादी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च- 10 ग्राम, सेंधा नमक- 10 ग्राम, छोटी पीपली- 10 ग्राम, सफ़ेद जीरा- 10 ग्राम, सौंप- 10 ग्राम, अजमोध- 10 ग्राम, चित्रक- 10 ग्राम, हींग 10 ग्राम, वचः- 10 ग्राम, बीओबीडीन- 10 ग्राम| इन सबको साफ़ कर, कूट पीस कर चूरन बना ले, और सुरक्षित रख ले| एक एक चमच चूर्ण, दिन में 2 बार खाने के बाद पानी के साथ खाये| परहेज- मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »