सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया-
एक तो तेरे नैन तिरछे-
दूसरा काजल लगा-
तीसरे नज़रे मिलाना-
दिल दीवाना हो गया-
सवाली सूरत पे मेरी दिल दीवाना हो गया...
Posted on: Mar 05, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : टूटा शौचालय ठीक होने से अब उपयोग कर पा रहे हैं...
ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गंगादाई नेताम बता रही हैं उन्होंने आंधी तूफ़ान आने से उनका शौचालय गिर गया था, जिसके कारण वे उपयोग नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@918319745969.
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: CG GANGADAI NETAM IMPACT STORY KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
हमारी जमीन का फर्जी पट्टा बना लिया गया है अधिकारी ध्यान नहीं देते-
पतेराटोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं कि वे गाँव में कई वर्ष से रह हैं, खेती बाड़ी का कार्य करते हैं, उनका जमीन का पट्टा किसी दूसरे व्यक्ति ने बनवा लिया है, नक्शा खसरा निकलवाने पर अयोध्या पिता रामसेवक के नाम से निकलता है, 2014 से 2017 तक केस चला, उस जमीन को छोटे जंगल झाड़ी के नाम से दर्ज कराया गया है, खसरा नंबर 555 रकबा 1.7 भूमि पट्टा नही होने के कारण स्कूली बच्चो का कागजात नहीं बन पा रहा है, वे आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, जिला पंचायत@9787789074, SDM@9977741420, तहसीलदार@07509491529, पटवारी@9617692048, सचिव@9754531649. संपर्क@9111923350.
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...देवी गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं:
हो आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण-
रहे तुझ में मगन, थाम के यह चरण-
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी, हे माता जलती रहे-
उत्सव मनाये, नाचे गाये-
चलो मैया के दर जाएँ-
चारो दिशाए चार खम्बे बनी हैं-
आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण...
Posted on: Mar 04, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
राम के खबर कोई लाता नहीं...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक भजन सुना रही हैं:
राम के खबर कोई लाता नहीं-
राम बिन मुझसे रहा जाता नहीं-
एक मन सोंचू की मछली बनू-
जल बिना मुझसे रहा जाता नहीं-
एक मन सोंचू की चिड़िया बनू-
पंख बिन मुझसे रहा जाता नहीं-
राम के खबर कोई लाता नही...
