पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में रोड काटें फिर पुलिस वालें ने जेल में रखे...
रमेश ग्राम पंचायत-मुंगेली, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनको 2015 में पुलिस वालों ने खेत से पकड़ कर ले गये उन्हें थाना में 30 लोग लेने आये थे| ले जाने का कारण था गांव में रोड को काटें हैं करके| उन्हें कुटूर में लेके गये थे| एक सप्ताह थे पूछ ताछ के लिए| फिर जेल में 15 दिन तक रखें जेल में दंतेवाड़ा| उनके जाने में बाद घर के लोग बहुत परेशानी हुआ| किसी से कर्ज लेके उनके घर वाले ने जेल से निकले हैं| उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नहीं मिला| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587045270.
Posted on: Mar 27, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER
गांव में पुल नही बना है दो गांव के बिच में पड़ता है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती
ग्राम पंचायत-सरईगुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कवलसाय पोडियाम बता रहें हैं कि उनके गांव में पुल नही बना है दो गांव के बिच में पड़ता है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इसके लियें उन्होंने कई बार शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7587076842, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Mar 26, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM PULIYA
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, कृपया मदद करें...
ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रायधर जी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, और गांव बहुत अन्दर है, 4 घर की बस्बती हैं| बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये थे लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील का रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@62689482921, सरपंच@7724954145, सचिव@9407614996.
Posted on: Mar 23, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे...
साधुराम मांडवी ग्राम पंचायत-छिंदबेड़ा, ब्लाक लंजोड़ा जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे। अभी गांव में कोई परेशानी नहीं है। गांव में मजदूरी करते हैं। परिवार में चार लोग हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305987362.
Posted on: Mar 21, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2006 में गए थे 2011 में नारायणपुर आके आत्मसमर्पण किए...
बज्जूराम कचलाम ग्राम पंचायत-करमरी, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनका पुराना गांव गोटाबेनूर जिला नारायणपुर पहले नक्सली संगठन में काम करते थे उन्होंने 1 साल नक्सलियों के साथ बिताए 2006 में गए थे 2011 में नारायणपुर आके आत्मसमर्पण किए। पहले ही उनके माता पिता को नक्सलियों से गांव से भागा दिए थे। चर्च जाते थे पहले चर्च के कारण उन्हें आना पड़ा। उनके माता पिता नारायणपुर हैं कर के फिर फिर नक्सली संगठन से वापस आ गए।
