4 दिन से बस्ती में लाईट नहीं है, अंधेरे में रहना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-लोहगड़, बस्ती-गरवे, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के बिजली की समस्या से अवगत करा रहे हैं| गाँव में 4 दिन से बिजली नहीं है| बिजली नहीं होने से निवासियों को अंधेरे में रहना पड़ता है| गाँव के निवासी अमरनाथ और उनके साथियों का कहना है, 4 दिन से बस्ती में लाईट नहीं है| लोगो को दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: JE@9584224303. संपर्क@9109784723. (180917) (AR)

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में हैंडपंप नही है सभी लोग नाले का पानी पीते है मदद करें-

ग्राम पंचायत बड़े बोदेनार 2 ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से लखमू राम मरकाम बता रहें हैं कि वार्ड नम्बर 6 तातीपारा में हैण्डपंप नही हैं वार्ड नम्बर 6 में 22 घर हैं 22 घर के लोग नाले का पानी पीते हैं बारिश के समय खेतो में गड्डा कोदकर पानी पीते हैं उस पानी से शर्दी खांसी बुखार हो जाता है इसके लिए कई बार आवेदन दिया गया हैं पर कोई ध्यान नही देते हैं सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9406043354, सचिव@9407645401, संपर्क@7587784929

ID (179917) R.M

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमारे पारा में सी सी रोड नही हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत सांवगेल जंगल पारा ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से मुन्ना राम कश्यप बता रहें हैं कि उनके पारा में सी सी रोड नही बना वार्ड नम्बर 7 में इस पारा में 15 से 20 घर हैं बारिश के समय पैदल चलने में बहुत परेशानी होती हैं बैलगाड़ी , मोटर साईकिल भी नही चल पाता हैं इसके लिए सरपंच व सचिव के पास आवेदन भी दिए थे पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं सम्पर्क नम्बर में बात करके समस्या के समाधान कराने में मदद करें | सम्पर्क नम्बर 9406453349, सरपंच@9406105640, सचिव@9424126120, सीईओ@9406016762,

ID (179837)R.M

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारें पारा में सी सी रोड अधुरा हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत उसरीबेड़ा ब्लाक लोहंडीगुडा जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से सोनी मुडी बता रही हैं कि उनके पारा में वार्ड नम्बर 1 में सी सी रोड अधुरा हैं 5 साल से अधुरा हैं इस पारा में 20 घर हैं बारिश में बाड वगेरा आने से पंचायत में रहना पड़ता हैं इसके लिए कई बार पंचायत में आवेदन दिए पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें | सरपंच का सम्पर्क नम्बर 9340924125, सचिव 9479203940, सम्पर्क@6265478610, लोहंडीगुडा सीईओ@ 8889251366.

ID (179909)R.M

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

वन विभाग के तहत तेंदू पत्ता का संग्रह पैसा नही मिला हैं कृपया मदद-

ग्राम पिरमेटा ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से बलीराम मंडावी बता रहें हैं कि वन विभाग के तहत जो तेंदू पत्ता का संग्रहण कर्ता पर मुनसी गिरी करते हैं 2019 का तेंदू पत्ता संग्रहण का जो राशि मिलना था उससे बहुत ही कम मिला 2 लाख 68 हजार 5 सौ 50 गड्डी खरिदी किये थें उसमे से बलीराम जी को 2500 राशि दिया गया हैं बाकि शेष राशि 12 हजार 2सौ 15 रूपये बच्चा हुवा हैं इसके लिए आवेदन लेकर चित्रकोट के विधायक के पास भी गए पर कुछ भी समास्या का निराकरण नही हुवा इसलिए वे सी जी नेट के साथियों से मदद चाहते हैं कि उनका जो शेष राशि हैं उनको दिलाने में मदद करें| प्रबंधक का सम्पर्क@7489812897, बास्तानार समिति उपवन अधिकारी का सम्पर्क नम्बर 9406070890 ,कलेक्टर@8258956694, सम्पर्क@7587365636 ,ID (180241) R.M

Posted on: Nov 09, 2020. Tags: NREGA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »