Impact : राशन कार्ड बन जाने से राशन मिलने लगा...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड की समस्या थी, जब राशन कार्ड का नवीनीकरण हुआ तब जगदेव प्रसाद का कार्ड नहीं आया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा था उन्होंने अपनी बात को ग्राम सभा में रखा अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को 3 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मत ठहरात में चलना ही चलना...गीत...

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक गीत सुना रही हैं:
मत ठहरात में चलना ही चलना-
चलने से प्राण से तुम नहीं टलना-
तुम ठहरो तो समझो ठहरा जीवन है-
मत ठहरात में चलना ही चलना-
चलने से प्राण से तुम नहीं टलना-
तुम ठहरो तो समझो ठहरा जीवन है...

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: ANUPPUR DIWYA MP SONG VICTIMS REGISTER

खड़े हो राम हे लक्ष्मण उमिर राम की ज्यादा है...भजन-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक भजन सुना रही हैं:
खड़े हो राम हे लक्ष्मण उमिर राम की ज्यादा है-
राम के सिर में चंदन है हमारा माथ खाली है-
राम के हांथ धनुहा है हमारा हांथ खाली है-
राम के दवाये खड़ाहूँ है हमारा पैर खाली है-
खड़े हो राम हे लक्ष्मण ऊँगली राम की ज्यादा है...

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय...गीत

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय-
रामा का कपडा पीला लक्ष्मण जी के कपडा नीला है-
शंकर जी के कपडा तिरछा और तीनो के नाम बराबर है-
रामा के हाँथे धनुहा है लक्ष्मण जी के हाँथे तिरसु है-
शंकर जी के हाँथे डमरू है और तीनो के नाम बराबर है-
रामा काहय लक्ष्मण जी काहय शंकर जी काहय...

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

मै तो मुरली पकड़ के रोउ...भक्ति गीत

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो भूल गयी फिर श्याम-
मै हो गयी रात अधारी-
कन्हैया तेरो याद में-
मै तो मुरली पकड़ के रोउ-
कन्हैया तेरो याद में...

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »