या बंसी कौन बजाये बरा तरी...फाग गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने टोली के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
या बंसी कौन बजाये बरा तरी-
या बंसी कौन बजाये-
कौन सा दीप जलाये-
ज्ञान का दीप जलाये-
या बंसी कौन बजाये बरा तरी...

Posted on: Mar 09, 2020. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

काली दाह कूदय न जा ललन...फाग गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने साथियों के साथ एक फाग गीत सुना रहे हैं, जिसे होली के समय गया जाता है:
काली दाह कूदय न जा ललन-
काली दाह कूदय न जा ललन-
बरजय यसोदा मईया-
बरजय यसोदा मईया लाला-
काली दाह कूदय न जा...

Posted on: Mar 09, 2020. Tags: ANUPPUR HOLI KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं हिंगोटा या इंगुवा के फल की गिरी को गुड़ मे मिलाकर मरीज को खिलाकर पानी का सेवन करायें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9336201343.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया...कविता-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक कविता सुना रही हैं:
मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया-
कच्ची मिट्टी की दीवारे घास पात का छाजन-
मैंने अपना नीड़ बनाया, तिनके तिनके चुन चुन-
यहाँ कहां तू आ बैठी हरियाली की रानी-
जी करता है तुझे घूम लूँ ले लूँ मधुर बलैया-
मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया...

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

मोर कोमल राम के पाँव पाकर गयी जई है...गीत-

ग्राम-मेहरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुना रही हैं:
मोर कोमल राम के पाँव पकर गयी जई है-
फुले थाली मा जेमना परोसे-
मोरे रामा के रथ बड़ी दूर-
जेमन कैसे अई हैं हो-
मोर कोमल राम के पाँव पाकर गयी जई है-

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: MIRA DEVE MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »