लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं हैं, 5-6 दिन से खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

पप्पू कुमार दास जी बता रहे है कि वे बिहार वैशाली जिले के रहने वाले है, वे 10 मार्च 2020 को मजदूरी करने  नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे 4-5 दिन काम करने के बाद लॉकडाउन हो गया उसके कारण ये लोग फंस गए है साथ में 2 बच्चे और पति पत्नी है | 5-6 दिन हो गया है उनके पास राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 9650192556.(165583)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM PAPPU KUMAR DAS SONG VAISHALI VICTIMS REGISTER

राशन लेने जाते हैं तो वापस कर देते हैं राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8358850827. खाद्य अधिकारी@7224893193. (165452)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP PDS PUTANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन मिला था जो ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या होती है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686. (165496)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP PDS SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड नहीं होने से लॉकडाउन में समस्या हो रही है, राशन दिलाने और राशन कार्ड बनवाने में मदद करे

ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशनकार्ड बनवाने और अभी लॉकडाउन के कारण हो रही राशन की समस्या का निराकरण कराने के लिये अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@8103628334. सचिव@7987487613.

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: AJAY SINGH CG CORONA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

15 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने रहने की समस्या है...

ग्राम-पहाड़ा, ब्लाक-पहाड़ी, जिला-मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) से मिथलेश मिश्रा बता रहे हैं कि रकसा गाँव अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं वे वहां लॉकडाउन में फंसे हैं, वहां उन्हें खाने और रहने की समस्या हो रही है, उनके साथ 16 लोग हैं, वे सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि रहने की खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे वे अपना जीवन जी सके: संपर्क नंबर@9754305290. (165092)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MIRZAPUR MITHLESH MISHRA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »