हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-रतेंगा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कश्यप बता रहे हैं बीजाकासापारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9430313721, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTAR BIJALI CG DHNASING KASHYAP PROBLEM

1 साल पहले मटेरियल मिल गया था लेकिन आज तक शौचालय नहीं बना...

ग्राम पंचायत-बड़ेगुडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पांडूराम पोयाम बता रहे हैं, उनके घर में शौचालय नहीं बना है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है| ये समस्या पूरे गाँव में है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया था, जिसके बाद उनके नाम से शौचालय स्वीकृत हुआ और 1 वर्ष पहले मटेरियल लाया गया था, लेकिन निर्माण काम शुरू नहीं हुआ है| आज भी शौचालय नहीं बना है| निवेदन करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर शौचालय निर्माण कराने में मदद करें: संपर्क@नंबर9424162622. सरपंच@9479019041, सचिव@9406073934. (185945)

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR TOILET

बुजुर्गो का पेंशन का पैसा न मिलने की समस्या कृप्या मदद करें

रूंडीपारा ग्राम पंचायत~बागमुण्डी.विकास खण्ड बास्तानार .जिला बस्तर छत्तीसगढ़.से हडमो मंडावी बता रहे है मुझे पेंशन का पैसा नहीं मिलता है सरपंच,सचिव भी नहीं आते हैं जितने भी बुजुर्ग है ऐ सभी बुजुर्गो को पेंशन का पैसे नहीं मिलता हैं.वोट भी देते है फिर भी पेंशन नही मिलता है.हडमो मंडावी का उम्र 50 साल से भी अधिक हैं कृप्या मदद करें! सरपंच@6269813062.सीओ@9406016762.

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG. PENSION PROBLEM

कच्चा सड़क होने से बरसात में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, दुलिपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से झिमलो वोरिस बता रहे हैं, कोड़ेनार दुलिपारा में सीसी रोड नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ होता है, इस संबंध में सरपंच, सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6261214365. सरपंच@8305527531, कलेक्टर@8488596694. (185408) GT

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR JIMOLA ROAD

हम गांवों में रहनें वालें लोग अधिकतर जंगलों में उपस्थित संसाधनों का उपयोग करते हैं...

ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ हैं ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार लखमा राम कवासी (सरपंच) वे बता रहें हैं, वहा गाँव की कहानी इस गाँव में जमीन, जल, जंगलों में उपस्थित संसाधनों का उपयोग करते हैं, वही महुआ फुल से दारु (शराब) बनाकर बेंचते है जिसे अपनी जीवनयापन करते हैं और महुआ को खाने के रूप में खाते भी है, विभिन्न प्रकार के मौजूद जंगलों में कंद-मूल जिसे सग्रह करते है जिसे शक्कर कांदा कहते हैं और हमारें क्षेत्र में किसी प्रकार की नक्सलवाद की कोई प्रभाव नही हैं: संपर्क@7587761696

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BABULAL NETI BASTANAR BASTAR CG STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »