करना है निर्माण, हमें नव भारत का निर्माण...
करना है निर्माण, हमें नव भारत का निर्माण
हमे हमारे देश की जग में बढ़ानी होगी शान
करना है निर्माण, हमें नव भारत का....
यही हमारी सब धरती हो, खेतो में हरियाली
फूल-फलों से झूम रही हो, वन-वन डाली-डाली
गाये वन कुंजो की मन हर, सुंदरता के गान
करना है निर्माण...
हिम गिरी के ऊँचे शिखरों पर, फूल चढ़ाने जाएं
रत्नाकाल के अतुल्य नींद में, खोज कर रत्न पाये
गाये वन कुंजो की मन हर, सुंदरता के गान
करना है निर्माण...
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए, आज हमारा नारा है...
शोषण मुक्त करो जनता को...सीजीनेट पुकारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए, आज हमारा नारा है
खून-पसीना बहता निशदिन, फिर भी मानव भूखा है
शोषण के रिम-झिम पानी में, मेरा सावन सूखा है
गाँव-गली के निर्धन भूखे...
गाँव-गली के निर्धन भूखे, कोई नहीं सहारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
आओ मिलकर संग बनाएं, ताकत नयी जगानी है
यह तस्वीर बदलनी होगी, देकर के कुर्बानी है
देने आए नेट के द्वारे, जो अधिकार हमारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
गांधीजी का सुन्दर सपना, एकता का सन्देश है
हर गाँव में भारत रहता, प्यारा मेरा देश है
भूखा नहीं रहेगा कोई...
भूखा नहीं रहेगा कोई, यह संकल्प हमारा है
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए...
आज हमारा नारा है, आज हमारा नारा है
Posted on: Jul 18, 2014. Tags: Amar Maravi SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: साधारण बुखार का पारंपरिक उपचार
In common fever boil Kutki (Picrorhiza kurroa), Chirayita (Swertia chirayita) & Indrajav (Holarrhena pubescens) 2-5 gram each in quantity until 10-50 ml water remains. Drinking this decoction in common fever is useful. Bitter gourd vegetable is also useful in common fever. Make decoction of dry ginger, basil leaves, jaggery & black peeper. Drinking this decoction after adding ½ to 1 lemon juice is beneficial in common fever. Chandrakant Sharma is @ 9893327457
Posted on: Jul 17, 2014. Tags: Chandrakant Sharma SONG VICTIMS REGISTER
हमके देशवा विदेशवा, घुमा द बालमा...भोजपुरी गीत
मुजफ्फरपुर की अनिता कुमारी एक भोजपुरी गीत सुना रहीं है. हारमोनियम पर संगत कर रहे हैं विकास कुमार और खजरी पर सुनील कुमार :
हमके देशवा- विदेशवा, घुमा द बालमा
हमके देशवा- विदेशवा, घुमा द बालमा
लीचिया मुजफ्फरपुर की, हाजीपुर के केलवा
हमके गाँधी सेतु पुलवा, घुमा द बालमा
हमके देशवा- विदेशवा...
हमके पटना शहरिया घुमा द बालमा
हहमके देशवा- विदेशवा...
मुनरी मुरादाबाद की, हमके दिला द
कटक के कंगना, हमरा ले ला द
कटक के कंगना, हमरा ले ला द
बंबई के बाजूबंद दिला द बालमा
हमके बम्बई शहरिया घुमा द बालमा
हमके देशवा- विदेशवा...
चुनरी तिरंगा रंग में, हमके रंगा द
आरी-आरी चरखा के, गोटवा टका द
हमके राजघाट के दर्शन, करा द बालमा
हमके देशवा- विदेशवा...
Posted on: Jul 17, 2014. Tags: Anita Kumari SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from Newspapers in Gondi: 17th July 2014
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र की दो सौगात
आदिवासियों की जमीन खरीदने वालों की होगी जांच
जगदलपुर के 425 गांव मलेरिया के हाई रिस्क के दायरे में
