पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता और चाचा को नक्सलियों ने मार दिया, सरकार से कोई मदद नहीं मिली
सीमा ध्रुव, जो कि भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं, बता रही हैं कि नक्सलियों द्वारा इनके पिता और चाचा को मारा गया था। जिसके बाद वे लोग गांव छोड़ कर भागना पड़ा। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। उनकी मांग है कि उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन मिलनी चाहिए। संपर्क नंबर@8103800614
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR CG JOB KANKER MAOIST VICTIM SEEMA DHRUW VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों की धमकियों से डर कर 10 साल पहले गांव छोड़ना पड़ा...
बिसलाल दुग्गा, जो कि फिलहाल भानुप्रतापपुर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों की धमकियों के कारण उन्हें अपना गांव छोड़ कर भागना पड़ा। वे 2011 में पलायन करने के पहले ग्राम गुमड़ी में रहते थे। उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817071365
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR BISLAL DUGGA CG KANKER MAOIST VICTIM VICTIM REGISTER
मैं प्रधानमंत्री आवास के दो साल पहले आवेदन किये लेकिन नही मिला हिं, कृपया मदद करें...
ग्राम-पिरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शिला मंडावी बता रहीं हैं अति गरीबी से गुजारा करती हूँ, छोटा सा कच्ची मकान में रहतें हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो साल पहले आवेदन किया गया था| किन्तु अभी तक कोई स्वीकृति नही मिला हैं प्रधानमंत्री आवास योजना निर्मित स्वीकृति के लिए सहायक सचिव के द्वारा छोटा झोपडी के फोटो भी खीचकर ले गये हैं परन्तु अभी तक कोई जानकारी नही है , इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हिं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में सहयोग करें: CEO@9406016702, सरपंच@7879843160 संपर्क@9407976015.
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HOUSE PROBLEM SHILA MANDAVI
हमारे गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत- भंडरी महू ब्लॉक -दरभा जिला- बस्तर ( छत्तीसगढ़) से दीपक मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, आस्पताल नही होने के कारण दरभा ले जाना पड़ता है, उनके गांव से 14 किलो मीटर पड़ता हैं, और उनके गांव तक एम्बुलेंस भी नही जाता पाता हैं, कुछ दूर तक चारपाई में ले जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके| सम्पर्क नंबर@9399522069, सीईओ@7861686183.
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: CG DARBHA DEEPAK KENDR PROBLEM SWASTHY MUCHAKI
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत बड़ेकिलेपाल (पाइपपारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जगनी ठाकुर हल्बी में एक गीत सुना रहीं है-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय-
ऐता चुहान आय, ऐका चोशान आय-
ऐका चुमान आय, ऐका रुझान आय-
छत्तीसगढ़ चो मान सुसायती दूकान-
ऐसन आय सत रंग-रंग किना-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...
