जंगल खोजो झाड़ी खोजो...भजन गीत

ग्राम-ओदारी, परसापारा, पोस्ट-बरसीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर से चन्द्रसाय एक भजन सुना रहे हैं:
जंगल खोजो झाड़ी खोजो-
खोज के हैरान हो गयों वो-
मोर शिवा गुरु आये जाना मन के मंदिर में-
आ जाना मन के मंदिर में मोर शिवा गुरु-
खोज के हैरान होंगेव मोर मईया भवानी-
आ जाना मन के मन्दिर में मोर मैईया-
भवानी आ जाना मन के मंदिर में...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got new transformer in our village, Now our children can also study...

ग्राम-श्यामगिरी, ब्लाक-कुआकोंडा,जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से चैतुराम जी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में बहुत कम रौशनी रहती थी| पचास परिवारों के घरों के बच्चे इस वजह से पढ़ नहीं पा रहे थे ना टी व्ही चलता था और ना ही पंखे चल रहे थे |विधायक के पास भी शिकायत की पर उन्होंने टाल दिया और सुनवाई नहीं हुई फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया 3 नवम्बर को 15-16 तारीख को बिजली के खम्भे मोहल्ले में गिरवा दिए गए और अब ट्रांसफार्मर भी लग गया है|सभी बहुत खुश हैं और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी समस्या को हल करवाने अधिकारियों को फ़ोन किया|धन्यवाद. नर्मदा@8963947173

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: CHAITU RAM SONG VICTIMS REGISTER

दिव्यान्गों की मांग पर सरकार ने 3 माह का समय माँगा, मांग न मानने पर फिर हड़ताल करेंगे...

ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं दिसंबर माह से भोपाल में दिव्यांगो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे पहले शांतिपूर्ण आंदोलन हुआ लेकिन जब सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई तब एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल, कैंडिल मार्च और सद्बुद्धि यज्ञ किया गया पर उसके बाद मुख्यमंत्री को विज्ञापन सौपने गए तब गिरफ्तारी करा दी गई. अंततः ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा उनकी सुनवाई की गई जिसमे 3 महीने का समय माँगा गया है लेकिन यदि उनकी मांगे पूरी नही होती है तो मजबूरन उन्हें पुन: आंदोलन शुरू करना होगा | रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय जवारा डोंगरी मना...कर्मा गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-धमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भूकलुराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय जवारा डोंगरी मना-
तेंदू बाना तोडेला जाबो डोंगरी मना-
लावा तितुर नांगर बाँधये-
गागर बोवय धान जवारा गागर बोवय धान...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल में बाउन्ड्रीवाल नहीं है इससे बगीचे के पेड़ पौधों को मवेशी चर जाते हैं...

गोटुलमुंडा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से शिक्षक रामस्वरूप कोठारी बता रहे है कि उनके स्कूल में एक गार्डन है उसमे कई प्रकार के पेड़ पौधे है लेकिन वहां बाउन्ड्रीवाल नहीं है उसके कारण मवेशी घुस जाते है. गाँव वालो की मदद से तार का घेरा किये है पर अगर पक्का बाउन्ड्रीवाल हो जाता तो अच्छा होता उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत किये थे तो हाँ हो जायेगा बोल रहे है लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बाउन्ड्रीवाल बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425484388,C.E.O.@7587054500, सचिव@9425521380, सरपंच@9669653627.

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: RAMSWROOP KOTHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »