पिचकारी मुरारी मारो न...होली गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आज्ञा सिंह यादव एक होली गीत सुना रही हैं:
पिचकारी मुरारी मारय न-
पिचकारी मुरारी मारय न-
पहिला पिचकारी मोरे माथे मा मारय-
माथे का शान बिगाड़ो न-
पिचकारी मुरारी मारो न-
मेरी बिंदिया के शान बिगाड़ो न-
पिचकारी मुरारी मारो न...
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: AGYA SINGH MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मोरे बागा से कागा उडी भागा...होली गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शांति देवी एक होली गीत सुना रही हैं:
मोरे बागा से कागा उडी भागा-
मोर सईयां अभागा न जागा-
उड़ के सुगन मोरे चूनर पे बैठें-
चूनर के घुंघटा कतर भागा-
मोर सईयां अभागा न जागा-
उड़ के सुगन मोरे बेंदी पे बैठें-
बेंदी रबारी क़तर भागा-
मोरे बागा से कागा उडी भागा...
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: MP REWA SHANTI DEVI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात की बीमारी का घरेलू उपचार...
ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद कोरोना वायरस से बचने का तरीका बता रहे हैं, जिन व्यक्ति को सर्दी जुकाम खासी होता हो वे चिकित्सा केंद्र में जांच करायें और अपने आस पास साफ सफाई रखें, जिन व्यक्तियों को गठिया वात की शिकायत है वे निर्गुण्डी के पत्ते और मदार के पत्ते को लेकर कूटकर भाप से गर्म करें और उससे सेकाई करें इससे लाभ हो सकता है नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9165992497.
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
गौरा पार्वती भोला न नचति आमयें...गीत-
ग्राम-वीरपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बुधदेवी एक गीत सुना रही हैं :
गौरा पार्वती भोला न नचत आमयें-
माथे म चंदन काने म कुंडल-
लट गंगा लहरति आमयें-
हांथे तिरसूल मुंड के माला-
डम-डम डमरू बजति आमयें-
अंग में भाष्मी बदन बघम्बर-
ठुम-ठुम ठुमकती आमयें-
गौरा पार्वती भोला न नाचतीआमयें...
Posted on: Mar 10, 2020. Tags: BUDDHI DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मै नहीं माखन खायो रे मईया...भाग गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार अपनी संगीत टोली के साथ एक फाग गीत सुना रहे हैं:
मै नहीं माखन खायो रे मईया-
मै नहीं माखन खायो न-
भोर होत गईयन पीछे-
मधुबन मोहि पठायो मईया-
मै नहीं माखन खायो न...
