हमारे गांव में रोड नही बना हैं कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-करंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर राम वेक्को बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं, लोगों के खेत आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9303109327, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Nov 06, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SHANKAR VEKKO
तै शादी करे बर करबे भोला...भक्ति गीत
ग्राम-खैरागढ़ , जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
तै शादी करे बर करबे भोला-
का मडवा गाड़ियाबे गा-
तै मोला बता दे न-
तोर देश मा बांस अऊ लकड़ी-
मोर देश ला कछु नही हो तोला काला बताओं ओ...
Posted on: Nov 06, 2021. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG
पानी कि समस्या है, लोग दुर से पानी लाते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-पांगुल, कोलेंगपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ममता मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव के कोलेंग पारा में पानी कि बहुत समस्या है, गांव में हैण्डपंप नही बना है, लोग दुर से लाकर पीते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों से बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406105640, PHE@8927173133 CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 06, 2021. Tags: BASTANAR CG MAMTA MANDAVI PROBLEM WATER
हारमोनियम के धुन सुना रहे हैं...
जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत हार मोनियम के धुन बजा कर सुना रहे हैं ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
Posted on: Nov 06, 2021. Tags: CG DHUN HARMUNIYAM MUKESH RAJPUT MUNGELI
पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर जेल ले गये, 3 महीने तक जेल में था, कोई मदद नहीं मिली...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मसीहराम उसेण्डी बता रहे हैं कि 2008 में पुलिस वाले घर से उठाकर ले गए और नक्सली केश बता कर जेल में डाल दिए, तीन महिना जेल में था| फिर जमानत करा दिराए परिवार वाले, 20 से 25 वर्ष की उम्र में फिर 2013 में फिर से जेल हुआ| एक साल 6 दिन जेल में था, घर में परिवार वाले भी बहुत परेशानी में थे| पिताजी भी बीमार था, बच्चे और पत्नी घर में थे|
