पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया, इसलिए मुखबीर बता कर गांव से भगाया...
मंगलूराम हिचामी, ग्राम बेरहबडा, पंचायत मठानर्स, ब्लॉक ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ बताते हैं कि पुलिस ने उन्हें पकड़ा था, लेकिन आधे रास्ते में छोड़ दिया। इस वजह से नक्सलियों ने उन्हें मुखबीर करार दिया। डर से भाग कर तब से इमलीपडेर, नारायणपुर जिला मुख्यालय में रहते हैं। सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। इनका एफआईआर दर्ज हुआ है लेकिन उससे जुड़ा कोई भी कागज इन्हें नहीं दिया गया है। सरकार से कुछ आर्थिक मदद की अपेक्षा करते हैं जिससे मकान बनाने में सहायता मिल सके। संपर्क नंबर@8815138244.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BEREHBADA CG DISPLACED MANGLURAM HICHAMI MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: शहर आवाजाही पे मुखबीर समझकर गांव से भगाए गए...
रैनूराम हिचामी, ग्राम ढुंडरीबेड़ा, पंचायत मेटानार, ब्लॉक ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से बताते हैं कि वे अपने गांव में शिक्षक के रूप में काम करते थे। उन्होंने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई कि है। बच्चों के लिए कॉपी-किताब लाने व बैंक के काम से उनहेइऑन नारायणपुर आना जाना पड़ता था। इसी कारण उनपे नक्सलियों ने मुखबिरी का शक किया। जिसके पश्चात वे और उनकी पत्नी पलायन कर नारायणपुर जिला मुख्यालय या गए और तब से नायपारा में रहते हैं। सरकार से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। संपर्क नंबर@7646842674.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM METANAR NARAYANPUR ORCHHA RAINURAM HICHAMI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: माओवादियों ने बेटे को मुखबीर बता कर मार दिया, तब से नारायणपुर में रहते हैं...
रसूल कोर्राम, ग्राम पंचायत मैनागवाड़ी, ब्लॉक नारायणपुर, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से बताते हैं कि 2002 में नक्सलियों ने उनके बेटे को मुखबीर बता कर मार डाला, तब से वे नारायणपुर जिला मुख्यालय के बंगलापारा में एसपीओ कालोनी में रहते हैं। वे बताते हैं कि उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता था। नक्सलियों ने जन अदालत कर उनके बेटे को 2 बार पीटा था। उसके बाद जब माओवादी उसे खोजने लगे, तब वे अपने बेटे को लेकर नारायणपुर भाग गए। लेकिन वहाँ पुलिस से मिलीभगत कर, नक्सलियों ने उसे बड़गांव में मार डाला। सरकार से उन्हें रु. 1 लाख व रहने के लिए 2 डिस्मिल जमीन मिली थी, लेकिन उससे संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिया, जिससे उनका आधिपत्य प्रमाणित हो सके। वर्तमान में रोजी मजदूरी करके गुजारा करते हैं।
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: 2002 CG DISPLACED KILLED MAINAGAWADI MAOIST VICTIM NARAYANPUR RASUL KORRAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर में घर बना कर रह रहे है...
ग्राम पंचायत-बासागुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से कमला बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय गांव के सभी लोग भग कर भट्टीपारा बीजापुर में घर बना के रह रहे उन्हें सरकार कोई सहयोग राशि नही मिला है| जहाँ घर बनाये है वहाँ का पट्टा भी नही बना है सरकार को कई बार बोल चुके हैं लेकिन अभी तक नही बना है उनका कहना है कि यहाँ से कभी भी भगा सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407627768.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KAMLA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-हिरमुर, ब्लॉक-लोहंडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मंगलू कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 में हैंडपंप नहीं लगा है वहां 15 घर का जनसंख्या है इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण शिविर में प्रस्ताव किया गया लेकिन आज तक हैंडपंप नहीं लगा है, ग्राम वासियों का कहना है कि हैंडपंप लगना चाहिए इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गयें नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क, सरपंच@9479010396, सचिव@7772823321, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694, (181783) GT
