गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...गीत-

छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानसी पोटाई और रश्मी कोराम एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
सांथ चलो तो बहना हिम्मत आये-
डरे है बैमान सारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

बहना मिलकर समूह बनाना...गीत-

छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिहान समूह की महिलायें एक गीत सुना रही हैं :
बहना मिलकर समूह बनाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगी है माटी का ढेला-
बूंद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

हम बदले तो ये जन बदलेगा...गीत-

छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिमला नेताम एक गीत सुना रही हैं :
हम बदले तो ये जन बदलेगा-
ये जन बदले तो ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा रहेगा-
मछली पकड़ के लिये तो नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओ तो जल्दी बदलेगा-
हम बदले तो ये जन बदलेगा...

Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में लाईट की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद समस्या हल हो गई है-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| गाँव में 15 साल पहले लाईट लगाया गया था| लेकिन सुविधा का लाभ नहीं मिल प् रहा था| तो उन्होंने 3 दिन पहले लाईट की समस्या को लेकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था| जो आज 20 अगस्त 2019 को हल हो चुकी है| निवासी बेसाहू और राम दयाल गाँव में लाईट की समस्या का निराकरण होने पर मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद डे रहे हैं | संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 20, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आवास की समस्या है, बारिश का पानी घर में चला जाता है...मदद की अपील-

ग्राम-बोल्दा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बजारी धुर्वे बता रही हैं| वे विकलांग है| उनके घर में बारिश का पानी भर गया है| जिससे वे घर में नहीं रह पा रही हैं| उन्हें दूसरे के घर में रहना पड़ता है| उनका राशनकार्ड नहीं बना है| जिसके कारण जीवन जीने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| उनका कहना है| आवास की सुविधा होती तो उन्हें दूसरे के घर में जाना नहीं पड़ता| इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं| अधिकारियों से बात कर आवास दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263310290. कलेक्टर@9479118118.

Posted on: Aug 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »