मज़बूरी में हम सब मजदूरी करते हैं...गीत-
मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रही है:
हम मजदूरों को गाँव हमारे भेज दो सरकार सूना पड़ा घर द्वार-
मज़बूरी में हम सब मजदूरी करते हैं-
घर द्वार छोड़ कर के शहरो में भटकते हैं-
जो लेकर हमको चोर आयें वही छोड़ गये मजधार-
कुछ तो करो सरकार-
हमको न पता था की ये दिन भी आयेंगे-
कोरोना के कारण घरो में सब छिप जायेंगे-
हम तो पापी पेट के कारण झेल रहें हैं मार कुछ तो करो सरकार...(AR)
Posted on: Aug 03, 2021. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR
कागज की लिखी गई बकरी खा गयी...चुटकुला
आयुष कुमार राज्य छत्तीसगढ़ से चुटकुला सुना रहे हैं, तो यह चुटकुला टीचर और स्टूडेंट के बीच चल रहा है , नम्बर एक टीचर कहते है स्टूडेंट से ABC सुनाओ ,स्टूडेंट ABC टीचर और सुनाओ स्टूडेंट, सब बढ़िया| नम्बर दो आप सुनाओ ,स्टूडेंट कागज की लिखी गई बकरी खा गई शहर में चर्चा हो कि बकरी शेर खा गई|
Posted on: Jul 29, 2021. Tags: AAYUSH KUMAR CG CHUTKULA
पर्शी में नाम जुड़ाने कि कोशिश कर रहे है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं कृप्या मदद करे
ग्राम-धम्मा, पोस्ट-पगवा तहसील-सुरहट,जिला सिवनी (मध्याप्रदेश) से हप्कानी कुमार बता रहे हैं सिक्यूरिटी और सरपंच के माध्यम म्हाप्रस्ताव पर्शी में उनका नाम और उनके पिता जी का नाम काट दिया गया हैं 8 या 9 महिना हो गया हैं आब घर में तीन लोंगो को ही गला मिलता हैं उनके भैया बहिन और माँ सिक्यूरिटी या सरपंच से बोलती हैं तो उन लोग कहते हैं कि मिस्टिक हो गया हैं जुडवा देंगे बोले हैं पर आब तक नहीं जुड वाये हैं कृप्या उनके पर्शी में नाम जुडाने कि मदद करे| हप्कानी कुमार@9098148101 सरपंच@.9893743028. सिक्यूरिटी@9893611014.
Posted on: Jul 13, 2021. Tags: HAPKANI KUMAR.PERSHI PROBLEM
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...प्रार्थना-
ग्राम पंचायत-ददरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह राठौर प्रार्थना सुना रहे हैं:
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, जग-जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
Posted on: Jul 11, 2021. Tags: MOHAN RATHAUR MP PRATHNA SONG UMARIYA
मेरा राशनकार्ड नही बना है, दृष्टिबाधित हैं, राशन नही मिलने से दिक्तत होती है, कृपया मदद करें...
ब्लाक-सर्जन, जिला-समस्तीपुर, (बिहार) से मंतुकुमार साहू बता रहे हैं उनके राशनकार्ड नही बना है, वे दृष्टिबाधित हैं, बनी मजदूरी नही कर पाते हैं, राशन नही मिलने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी तक राशनकार्ड नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9709596115, SDM@9473191332. GT
