काम के लिये आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है...
सातव हाई स्कूल, कल्याण मंगल कार्यालय, ग्राम पंचायत-वागोली, तालुका-हवेली, जिला-पुणे (महाराष्ट्र) से जीवन शंकर मडावी बता रहे हैं, अपने साथियों के साथ वहां काम करने आये थे, अब लॉकडाउन में फंस गये हैं, 4 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7620734904, 9595623531. (166316)
Posted on: May 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JIWAN SHANKAR MANDAVI MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन की समस्या को लेकर संदेश रिकॉर्ड करने पर मदद मिली...धन्यवाद-
विरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि वे जिला-प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले है मजदूरी करने के लिए वे कावडे बस्ती, गणेश पार्क, साईं सत्यम महाबली, पुणे (महाराष्ट्र) गये थे | लॉकडाउन के कारण वे लोग वहीँ फंस गये हैं, 12 लोग हैं, उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही थी, जिस समस्वेया को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें मदद मिली, खाने की सामाग्री उपलब्ध हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं:
संपर्क नंबर@7620008313.
Posted on: May 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA YADAV
Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही थी, मदद मिली...
A-01 ग्राउंड फ्लोर कृष्णा रेसीडेंसी ऐमेसक्स हास्पिटल के पास, वागोली, पुणे, महाराष्ट्र से बर्नाड फरेरा बता रहे हैं वे शिक्षक है और इस समय अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे थे, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था, उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, जिससे खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपने समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिससे बाद उन्हें मदद मिली है, अब उन्हें खाना मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7499979560, 7039114915, 9156212988
Posted on: May 04, 2020. Tags: BARNAD FARERA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
खाने को खाना नहीं और किराये के लिये पैसे नहीं है, इसलिये पैदल घर जा रहे हैं, मदद करें-
ग्राम-ढोसांगवी, बस्ती-पासंगे, पोस्ट-शिरूर, पुणे, पिन कोड 412208 (महाराष्ट्र) से वंदना शुक्ला पति अरुणेंद्र शुक्ला जो मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिले के रहने वाली हैं, वहां राशन नहीं मिल रहा है भोजन की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिस जगह वे रह रही हैं वहां 50 लोग अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं, किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है और मकान किराया देने की समस्या है, सभी परेशान हैं इसलिये लोग पैदल अपने गाँव जा रहे हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9522276087. (166231)
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VANDANA SHUKLA VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण काम बंद है, रहने खाने की समस्या हो रही है...
वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से प्रेमा देवी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं, उत्तर प्रदेश राज्य के फतेपुर जिले के रहने वाली हैं, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने, रहने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8552049401. (166217)
