Children of HIV and leprosy patients and orphans can get support from Govt...
Sunil Kumar is talking to social worker Kiran Kumari who is telling him about a new scheme of the Govt for children of HIV and leprosy patients and orphans. According to this scheme any child below the age of 6 gets Rs 900 per month and from 6-18 get Rs 1000 per month. For leprosy and orphans the parents need to be from Below Poverty line but there is no such limitation for HIV patients. Please go to block office or talk to your nearest anganwadi or health worker about this new scheme and fill your form. Sunil@9308571702
Posted on: Jul 22, 2016. Tags: Kiran Kumari SONG VICTIMS REGISTER
नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ ....बाल कविता
कक्षा 2 की छात्रा काजल कुमारी दो बाल कविताएँ सुना रही हैं:
नन्हा मुन्ना राही हूँ-
देश का सिपाही हूँ-
बोलो मेरे संग जय हिन्द-
रस्ते पे चलूँगा न डर-डर के-
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के-
नन्हा मुन्ना राही हूँ...
2.
काली कोयल बोल रही है-
डाल-डाल पे दौड़ रही है-
कूं-कूं कर गीत सुनाती-
कभी न मेरे घर आती – सुन्दर और रसीले आम-
कितना रंग-रंगीले आम-
सबके मन को भाते आम-
सबका जी ललचाते आम....
Posted on: Jul 16, 2016. Tags: Kajal Kumari SONG VICTIMS REGISTER
हम अबोध नन्हे बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी...किलकारी प्रार्थना
अंजलि कुमारी ग्राम-रहुआ, किलकारी बाल केंद्र जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से एक किलकारी प्रार्थना सुना रही है उनके साथ हैं उनके सहपाठी:
हम अबोध नन्हे बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी-
हर चहरे पर खिलक रही हो सुन्दर प्यारी किलकारी-
हम में कोई भूखा न हो कही भी कोई नंगा न हो-
जाति धर्म के भेदभाव में कहीं पे कोई दंगा न हो-
हर रंग से सुशोभित भारत माता मनहारी-
हम अबोध बच्चों की दुनिया हो सबसे न्यारी...
Posted on: Jul 16, 2016. Tags: ANJALI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया...चार बाल कविताएं
स्मिता कुमारी ग्राम-रहुआ, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से बाल कविताएं सुना रही हैं:
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया-
बांकी जो बचा था सारे चोर ले गए-
खाके-पीके मोटे होक बैठे रेल में-
केले वाला डिब्बा सीधे कटके गया जेल में-
पाले खान ने मोटे खान ने उनसे अगली चोरों की-
अच्छी नानी प्यारी नानी गुस्सा उस्सा छोड़ दे-
जल्दी से तू पैसा दे दे तू कंजूसी छोड़ दे-
2
ची-ची चिड़िया बोली-
अब मत खेलो आँख मिचौली-
शाम हुयी अब जाओ घर-
मान को लगता होगा डर-
सुबह-सबेरे जल्दी उठना-
उठकर झटपट मंजन करना-
नियम से पढना-
नियम से लिखना-
खेल-कूद में समय नष्ट न करना-
माँ का हरदम मानना – ऐसे राजा बेटे बनना...
3
तितली उडी बस में चढ़ी-
सीट न मिली रोने लगे-
ड्राइवर ने बोला आ मेरे पास-
तितली ने बोली हट बदमाश...
4
ऊपर पंखा चलता है-
नीचे बेबी सोती है – सोते-सोते भूख लगी-
खाले बेटा मूंगफली-
मूंगफली में दाना नहीं-
हम तुम्हारे मामा नहीं-
मामा गए दिल्ली-
दिल्ली से लाये बिल्ली-
बिल्ली ने मारा पंजा-
मामा हो गए गंजा...
Posted on: Jul 09, 2016. Tags: SONG Smita Kumari VICTIMS REGISTER
फसल कटी खुशबु आसमान, सबके घर में हुआ अनाज...बाल कविताएं
किलकारी बालकेंद्र मुजफ्फरपुर (बिहार) से शशी कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
फसल कटी खुशबू आसमान,सबके घर में हुआ अनाज-
इसमें कोई भेद नहीं इसको कोई खेद नहीं-
खुद पूजा करे या पढ़े नमाज, सब कोई खाता यही अनाज...
2
एक था राजा का बेटा, दो दिन बिछावन पर लेटा-
तीन डॉक्टर दौड़े आये, चार दवा की पुडिया लाये-
पांच मिनट उसको समझाए, छः छः घंटे बाद पिलाये-
सातवे दिन वे आँखे खोले, आठवे दिन माता से बोले-
नवे दिन कुछ हिम्मत आई, यही तो गिनती सीख लो भाई...
