पवित्र मन रखो पवित्र तन रखो...कहानी

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक बार प्रातः काल संत कबीर गंगा स्नान कर रहे थे
उन्होंने देखा कुछ संत भी गंगा स्नान कर रहे थे
लेकिन नदी गहरी होने के कारण जल में घुस कर
स्नान करने का साहस नही हो रहा था
उन्होंने तुरंत अपना लोटा गंगा के मिट्टी से धो कर
एक आदमी को दे दिया और कहा जाओ उन ब्राम्हणों को दे आओ ताकि वे भी सुविधा से स्नान कर लें |(AR)

Posted on: May 27, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं...भजन-

अमन कुमार एक भजन सुना रहे हैं:
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं-
राम नारायणं जानकी बल्लभम-
कौन कहता हे भगवान आते नहीं-
तुम भक्त मीरा के जैसे बुलाते नहीं-
कौन कहता है भगवान खाते नहीं-
बेर शबरी के जैसे खिलाते नही-
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं...(AR)

Posted on: May 27, 2021. Tags: AMAN KUMAR BHAJAN SONG

याद उसकी दिला गया कोई...गीत-

गया, उत्तरप्रदेश से शिव कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
याद उसकी दिला गया कोई-
मुझको पागल बना गया कोई-
शहर भी छोड़कर मुझको तनहा-
गाँव वापस चला गया कोई-
याद उसकी दिला गया कोई...

Posted on: May 27, 2021. Tags: GAYA SHIV KUMAR SONG UP

सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ...गीत-

पूर्णिया, बिहार से पंकज कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ-
करते हैं सुबह आज का काम माँ-
स्वच्छ भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम माँ-
करते हैं सुबह आज का काम माँ... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: BIHAR PANKAJ KUMAR PURNIA SONG

राम वनो को जाता रे माता...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी गीत सुना रही हैं:
राम वनो को जाता रे माता-
रामा वनो को मईया लखन वनो को-
सीता संग ले जाता रे माता-
ले लेरी मईया वस्त्र आभूषण-
माथे पर तिलक लगाता रे माता-
जिंदा रहे तो मईया फेरे ले लेंगे... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »