अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो...छत्तीसगढ़ राज्य पर कविता -
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया छत्तीसगढ़ राज्य पर एक कविता सुना रहे हैं:
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो-
आओ हम घूमों यहाँ खुशियाँ से झूमों यहाँ-राज्य
रायपुर की क्या शानी अपनी है राजधानी-
ऊचे-ऊचे हैं मकान यहाँ की निराली शान-
कोरबा की बिजली हम सबको मिली-
देव भोग का है मान हीरे की जहाँ खदान-
लोहे की ढलाई देखो देखो जी भिलाई देखो-
गूंजे जहाँ सुर-ताल खैरागढ़ बेमिसाल-
राजीव लोचन यहाँ रम जाएँ मन जहाँ-
तीरथ है अग्रणी देखो देखो चर्मर्ण-
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो...
Posted on: Nov 22, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
घड़ी सुबह 5 बजकर बोली जागो-जागो...कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
घड़ी सुबह 5 बजकर बोली जागो-जागो-
दुनिया जागी खुद से बोली भागो-भागो-
बस्तर से उठकर दुनिया ने देखा घना अँधेरा-
यह कैसा अँधेरा है भाई जब हो चुका सवेरा-
दुनिया बाहर आई देखा आसमान पर बादल-
अँधेरा बनकर रहता चल रही मानों होकर पागल-
जोर-जोर से पेड़ हिल रहे खड़-खड़ करते पत्ते...
Posted on: Nov 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में अस्पताल बना है लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर और सिस्टर नहीं है, 10 किमी दूर जाते हैं...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि देवरी और पकनी के बीच में एक अस्पताल बना है और उसका उदघाटन भी हो गया है लगभग 10-15 साल हो उसका उदघाटन हुए लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर या सिस्टर नहीं है और गाँव के लोग अगर बीमार होते है तो 10 किलोमीटर दूर प्रतापपुर जाना पड़ता है| अगर वहां पर कोई सिस्टर रहते तो इनको बहुत सुविधा होता | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर डॉ और सिस्टर की व्यवस्था करवाए : प्रतापपुर S.D.M.@9425505327, कलेक्टर@07775266117, विधायक@9926255054. कैलाश सिंह पोया@9753553881.
Posted on: Nov 21, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मै कहता हूँ भईया नशा छोड़ दे...नशामुक्ति कविता-
ग्राम-केसकाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कैलाश नशा मुक्ति पर एक कविता सुना रहे हैं :
मै कहता हूँ भईया नशा छोड़ दे –
अपने अपनो से रिश्ता जोड़ दे –
शराब पीना सेहत के लिए हानी है – बीवी बच्चे परिवार की बदनामी है – दोस्ती ऐसे से करो जो जीना जानते हैं – ऐसे से दोस्ती मत करो जो पीना जानते हैं...
Posted on: Nov 19, 2017. Tags: KAILASH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
हम 5 लोगो ने 2 हज़ार घूस देकर 3 साल पहले कूप निर्माण में काम किया जिसका पैसा नहीं मिला...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे है कि उनके गाँव में कूप निर्माण में 4-5 लोगो ने काम किये थे और मनोज खेस साहब ने दो-दो हजार रूपये ले लिया है और 3 साल हो गया है उसका कोई सुनवाई नहीं हुआ है| वे लोग मनोज खेस साहब को पूछते है तो बोलते है पैसा आ जायेगा लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनको पैसे दिलवाने में मदद करें: मनोज@9926753935, कलेक्टर@07775266117, जिला C.E.O.@9424166557, सरपंच@7772911742, S.D.M.9009468871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क रामप्रसाद@9171849214. पोया@9753553881
