हमारे गाँव में आंगनवाडी भवन तो है पर उसमें बिजली नहीं है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गंजेनार (पांडवपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की आंगनवाडी कार्यकर्ता सुकमती बघेल है जो बता रही है कि उनके आंगनवाडी में 16 बच्चे है पर वहां पर बिजली की कोई सुविधा नहीं है | इसके लिए इन्होने सरपंच के पास शिकायत की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है तो इनकी मांग है कि आंगनवाडी में बिजली और मीटर लग जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये ताकि इनके यहाँ आंगनवाडी में बिजली लग जाये : कलेक्टर@9179530000, सरपंच@7587210667. गाँव में संपर्क@9479016147.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के अन्दर पक्की रोड नहीं है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-मसेनार (बुलमपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में गाँव के साथी बता रहे है कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं है जिसके कारण बरसात के दिनों में पूरा गड्डा-गड्डा हो जाता है और आने जाने में बहुत दिक्कत होता है | इनके वार्ड 16 में 45 घर की बस्ती है | इसके लिए इन्होने ग्राम पंचायत में शिकायत भी किये तो आज हो जायेगा कल हो जायेगा बोल बोलकर टाल रहे है| तो इनका कहना की सीसी रोड बन जाए | जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत न हो| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके वार्ड 16 में रोड बन जाए | C.E.O. 9669577888, कलेक्टर@9179530000. संपर्क मनीष कुमार@9406437270.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

अर्री-अर्री, गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे...गोंडी गीत

ग्राम-मोलसनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले के साथ में गाँव के छोटे-छोटे बच्चे है उनका नाम संतोष कुमार, प्रकाश कुमार है जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अले इंगा नानो ले अले इंगा केला-
अर्री-अर्री गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे-
काया रेला, काया रेला हिनानो काया रेला रोला यो-
कैलो निन्ना, कैलो निन्ना हिनानो कैलो निन्ना केला यो-
अर्री-अर्री गोड़ा-गोड़ा हिनानो जम्बे-जम्बे...

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है, तीनो ख़राब हैं, हम नदी- झरने का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम पंचायत-मसेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी को गाँव के लक्ष्मण, भीमा बता रहे हैं कि हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है पर तीनों खराब हैं और उनमे पानी नहीं आता है और इन लोगो को नदी और झरने का पानी पीना पड़ रहा है जिससे लोग बीमार रहे है इस गाँव में 60-70 परिवार हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं इसके लिए इन्होने तहसील में आवेदन किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की व्यवस्था हो सके : कलेक्टर@9179530000, P.H.E.@9406333558, सचिव@7587256492.

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

आधा रोटि नह आला नोनी केल्ला यो...गोंडी गीत-

ग्राम-गंजेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम के साथ में गाँव की महिला साथी सरिता, भीमे, सुकमती है जो एक गोंडी गीत सुना रही है:
आधा रोटि नह आला नोनी केल्ला यो-
ने लिला लाला लाला ने लिला ला नोनी यो-
आधा रोटि नह बाड़ा लेया तिनो-
आधा रोटि नह गुडा कर्रा गुरूजी यो-
आधा रोटि नह डेया रका डायबोर-
ने लिला लाला लाला ने लिला ला नोनी यो...

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »