पहले १५० रू विधवा पेंशन मिलती थी, ८ साल पहले वह बंद हो गयी, कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते...
शिवानन्द द्विवेदी आज पटेल बस्ती ग्राम कैथा तहसील मनगवा जनपद पंचायत गंगेऊ जिला रीवा मध्यप्रदेश में हैं जहां उनकी मुलाक़ात पार्वती पटेल पति जमुना पटेल उम्र 80 वर्ष से हुई है जिनको पिछले 8 वर्षों से विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही हैं.पार्वती पटेल का कहना है कि पहले पेंशन 150 रूपए मिलती थी लेकिन सरपंच जगदीश सिंह के कार्यकाल में पेंशन की लिस्ट से नाम हटा दिया गया जिससे जीवनयापन करने में समस्या हो रही है इसकी शिकायत कई बार तहसीलदार,कलेक्टर से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं.कृपया फोन करके मदद करें: सचिव का नम्बर 9755994863 कलेक्टर का नम्बर 9425903973 पार्वती के बेटे लालबहादुर पटेल का नम्बर 9584851057. शिवानंद@7869992139
Posted on: Jan 30, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI
हमारे परिवार के ७ लोगों ने एक साल पहले मनरेगा के लिए काम किया, अब तक पैसा नहीं मिला...
मेरे परिवार के ७ लोगों ने एक साल पहले मनरेगा में काम किया पर पैसे मांगने पर सरपंच गाली गलौज करते हैं बता रहे हैं कैथा ग्राम के रहने वाले संतोष कुमार केवट जिन्होंने ग्राम-हिनौति, तहसील-सिरमौर, जनपद-गंगेव, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) में मनरेगा के तहत दूसरे पंचायत हिनौति में इनके परिवार के करीब 7 लोगो ने काम किये थे जनवरी 2016 में, जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है| मजदूरी के लिए सरपंच के लिए कई बार मांगने गए पर सरपंच कहते है कि मेरे पास पैसे नहीं है | आप सभी से अनुरोध है कि इन अधिकारियों से फोन पर बात कर दबाव डालें पंचायत हिनौति सचिव@9120960378, कलेक्टर@9425903973.शिवानन्द@7869992139
Posted on: Jan 29, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मेरी उम्र ९० वर्ष है पर मुझे अब तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता, बोल बोल कर अब थक गया हूँ...
ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी के साथ में आज बुजुर्ग रामसेवक पटेल है जो बता रहे है कि उनकी उम्र 90 साल की है और उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं दिया जा रहा है और इन्होने सरपंच, सचिव के पास कई बार शिकायत किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है. वे बहुत गरीब हैं और इस पेंशन से उनकी बहुत मदद होती पर आज तक इस मदद को नहीं मिलने से बहुत दुखी हैं.आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप कृपया सचिव अच्छेलाल पटेल@9755944863, कलेक्टर@9425903973 से बात करें और यह पूंछे कि एक ९० वर्ष के बुजर्ग को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने का क्या औचित्य हो सकता है. शिवानन्द@7869992139.
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है अधिकारी बार बार अनुरोध करने पर भी नहीं स
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक और बच्चे कह रहे हैं कि उनके स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने का काम जिस स्व सहायता समूह को दिया गया है वे नियमित काम नहीं कर रहे हैं और बच्चे तकलीफ में हैं पर अधिकारी बार बार अनुरोध करने पर भी नहीं सुन रहे हैं. यह कहानी ग्राम-कैथा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) की है जहां से शिवानन्द द्विवेदी के साथ गाँव के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मुमताज मोहम्मद और 50 बच्चे है जो बता रहे है कि उनकी पाठशाला में मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है इसकी शिकायत इन्होने B.R.C. और D.E.O. जिला पंचायत C.E.O. के पास भी की है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ B.R.C.@9425956617, 7987416533, शिवानन्द@7889992139.
Posted on: Jan 15, 2017. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
So many years after independence no road for Harijans, matter of shame...
Shivanand Dwivedi is visiting Harijan-tola of Badokhar village in Hinauti panchayat of Gangeo block in Rewa district in Madhya Pradesh today where villagers tell him that they do not have a road so it is difficult to walk and specially when someone falls ill. They have been requesting officers from long but no one listens to them. Hesays we have so many schemes but even after so many years of independence we can not give roads it is matter of shame.Pls call Secretary@9424786539,Collector@9425903973.Dwivedi@7869992139
