पीड़ितो का रजिस्टर :- परिवार के भरण पोषण हेतु रोजगार चाहिए ..
छंनु जी ग्राम डुमरा पंचायत कैका ब्लोक बीजापुर जिला बिजापुर छतीसगढ़ के स्थाई निवासी है|छंनु जी बता रहे है की वे जब अपने गाँव में रहते थे,किसी जरुरी काम हेतु गाँव के बाहर बाजार या शहर जाते थे,तो उनको गाँव वापस आने के बाद नक्सली उनसे पुछ्ताक्ष करते थे|नक्सलियो को सन्देह होता था की ये शहर जाकर हमारी सुचना देते है|छनु जी बताते है की पुछ्ताक्ष से परेशान होकर हमने अपना गाँव छोड़कर बिजापुर शांति नगर शिविर में रहने लगा और शहर में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने लगा,परिवार चलाने हेतु मुझ्र रोजगार की जरुरत है|सी जी नेट सुनने वाले साथी रोजगार दिलाने में मदद करे SDM बीजापुर @7976846507,पीड़ित छनु @9406169008
Posted on: Feb 20, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM
पीडितो का रजिस्टर्::;आवास एवम शासन की योजनाओ का लाभ दिलाये
नरेश पिता वंजा कोशा ग्राम तोयनार ग्राम पंचयत तोयनार ब्लाक बीजापुर जिला बीजापुर राज्य छत्तीसगढ़ से बता रहे कि 2006 में नक्सलियों ने उनके पिता वंजा कोशा की हत्या कर दी गई थी.लेकिन आज तक हमारे परिवार को कोई सहायता नही मिली है |हमको आवास एवम् नक्सल पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि दिलाए जाने का कष्ट करे|संपर्क नंबर :6265827978
Posted on: Feb 10, 2023. Tags: BIJAPUR BY CG KILLED MAOISIT MAOIST REGISTER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर ;नौकरी चाहिए
मीना ग्राम पदमूर ग्राम पंचायत पदमूर थाना गंगालूर जिला बीजापुर राज्य छत्तीसहगड़ से बता रही है कि 2006 मे नक्सलियों ने उनके पिता लक्षमइया की हत्या कर दी गई थी |जिसके कारण हम गाँव छोड़कर बीजापुर आकर रहने लगे है। शासन के तरफ से किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है ,परिवार मे किसी सदस्य को नौकरी मिल जाने से सुविधा होती|क्रपया नौकरी दिलाने मे सहयोग करे |संपर्क नंबर :8815665079 :
Posted on: Feb 09, 2023. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED JOB MAOIST REGISTER VICTIM
पीडितो का रजिस्टर ; काबिज जमीन का पट्टा चाहिए
ग्राम :बापू नगर 35 पंचायत :बापू नगर ब्लाक कोहलीबेड़ा[पखांजूर]जिला कांकेर से हिरनमयी विश्वाश बता रहे है कि 207 में नक्शलियो की धमकी से गाँव से जान बचाकर गाँव छोड़कर बाहर रहने चला गया था फिर दो साल बाद वापस आया |शासन द्ववारा दंडकारान्य विकास के तहत जो जमीन बसाहट एवम् पुर्नवास हेतु दी है वह काबिज जमीन से हटकर दूर पहाड़ी पर स्थित है ,जिसमे फसल भी नही होती है उसका पट्टा दिया गया है|मैंने जिस जमीन को साफ कर खेती योग्य बनाकेर उसमे तालाब कुआ बनाया है उसका पट्टा दिलाने में सहयोग करे|संपर्क नंबर:9479071576
Posted on: Feb 08, 2023. Tags: CG KANKER LAND MAOIST REGISTER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर :सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें
