बाला रे बाला ये पारा वाले मीत...गीत-

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई एक गीत सुना रही हैं:
बाला रे बाला ये पारा वाले मीत-
साईकल वाले मोर दीवाना बैठाले आगे सीट-
हाय हाय रे करेला कहा से रईहा रे-
नवा सड़क मा दिखथे बीछी-
हाय रे हाय रे करेला अकेला आना दोस...

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: BABULAL NETI MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

यह जीवन है कागज की पुड़िया, हवा चलत उड़ जाना...दादरा गीत-

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुनिया बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं:
यह जीवन है कागज की पुड़िया-
हवा चलत उड़ जाना-
राम कहने में कभी न भुलाना-
जीवन मा नई है ठिकाना-
यह जीवन है नमक का डरिय-
बूंद पड़त घुर जाना...

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: BABULAL NETI MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

हम मजदूरी का काम करते हैं, प्रतिदिन हमारे पास काम नहीं होता, बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ता है...

कल्यानपुर, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से हरीश कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि वे बेरोजगार युवक हैं, मजदूरी का काम करते हैं| प्रतिदिन उनके पास काम नहीं होता| कभी काम होता है, तो कभी नहीं होता है| वे उसी में अपना जीवन यापन और परिवार का पालन पोषण करते हैं| उनका कहना है, गांव के मुखिया भी इस पर ध्यान नहीं देते, केवल अपना देखते हैं| इस तरह कई युवक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं| वे सीजीनेट के सांथियो को संदेश दे रहे हैं कि इस पर विचार करें और बेरोजगारी की समस्या को हल कराने की कोशिश करें, जिससे सभी अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके : संपर्क नंबर@9009115211.

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: HARISH KUSHWAHA MP PROBLEM SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

शाला के आस-पास बंदरों का बसेरा होने के कारण प्राथमिक शाला का भवन जर्जर...मदद की अपील

ग्राम-अन्तौली, पंचायत-बन्चाचर, तहसील-जयसिंग नगर, जिला-शहडोल (म. प्र.) से रामगोपाल बता रहे हैं कि, ग्राम-अन्तौली के प्राथमिक शाला का भवन एकदम जर्जर स्थिति में है, शाला के आस-पास बंदरों का बसेरा होने के कारण खपरैल से बने छत को नुकसान होता है, शाला की दीवार भी फट गयी है, वह गिराने के कगार पर है, कई बार ग्राम पंचायत में इसकी शिकायत की गयी और शाला के प्रधानाध्यापक ने भी अपने डाटा में लिखकर कई बार शासन को भेजा लेकिन अभी तक कोइ सुनवाई नहीं हुई, बरसात के समय में बच्चों को बहुत परेशानी होती है, तो ये साथी मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:जिला कलेक्टर@07652241700, जिला पंचायत@07652241467, सरपंच@ 8963953644.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: JAISINGH MP NAGAR RAMGOPAL SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

तार लूज हैं जिसके कारण रोड में चलने वाले वाहनो को आने जाने में परेशानी हो रही हैं...कृपया मदद करें

ग्राम-अन्तोली, पंचायत-बन्चाचर, जनपद पंचायत-जयसिंग नगर, जिला-शहडोल, (मध्य प्रदेश) से शुखपालसिंग बता रहे हैं कि, ग्राम अन्तोली के वार्ड क्रमांक 19 व 20 मे विद्युतीकरण पूर्व में हो चुका है। किन्तु यहाँ का तार लूज हैं जिसके कारण रोड में चलने वाले वाहनो को आने जाने में परेशानी हो रही हैं। कई बार सम्बंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन आज तक कोई काम नही हुआ| तो ये साथी मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: जिला कलेक्टर@07652241700, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर@07651221243.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: JAISINGHNAGAR SHAHDOL SINGH SONG SUKHPAL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »