शासन ये सब चला रहे हैं, गाँधी जी के नारों से...लॉकडाउन पर कविता-

दिल्ली से राजेश पाठक लॉकडाउन के समय होने वाली समस्या को बताते हुये, कविता के माध्यम से संदेश दे रहे हैं :
शासन ये सब चला रहे हैं, गाँधी जी के नारों से-
मदिरा की बू आती है, शंकर की दीवारों से-
इस देश में गंगा बहती है, इस देश के पत्ते सूखे क्यों-
यह देश है वीर जवानों का, इस देश के बच्चे भूखे क्यों-
मालिक हो या मजदूर का बच्चा-
सबको शिक्षा एक समान...

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA POEM DELHI POEM RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित हैं, पथरी बीमारी से ग्रषित हैं, लॉकडाउन में इलाके के हॉस्पिटल बंद है, कहाँ ईलाज कराये..

सेवा कुटीर, नियर मुखर्जी नगर, थाना-जीटीवी नगर, दिल्ली से राजेश पाठक बता रहें है कि अखिलेश ज्ञानी जो सेवा कुटीर में दृष्टि बाधित बच्चो की देख रेख करते हैं, अखिलेश दृष्टि बाधित हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पथरी बीमारी से पीड़ित हैं, वो बोल नहीं सकते हैं, उनके इलाके में जो हॉस्पिटल है लॉकडाउन के कारण बंद हो चुका है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, उनके नंबर पर संपर्क कर मदद करें, जिससे उनका ईलाज हो सके | संपर्क नंबर@9711835114 (167833)

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

साईं बाबा, साईं बाबा, भजन में आओ साईं बाबा...भजन-

दिल्ली से राजेश पाठक एक भजन सुना रहे हैं:
साईं बाबा, साईं बाबा-
भजन में आओ साईं बाबा-
तुम बिन जग में अंधियारा-
आकर कर दो उजियारा-
साईं बाबा, साईं बाबा-
भजन में आओ साईं बाबा...

Posted on: May 22, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली : 10 दृष्टिबाधित परिवार के पास खाने को राशन नहीं, दर दर भटक रहे, कृपया मदद करें...

दिल्ली से राजेश पाठक बता रहे है कि पुरानी विधानसभा आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के कार्यालय में 9,10, दृष्टि बाधित परिवार के लोग मिलकर गए थे तो वहां संजीव झा उपस्थित नहीं थे हम सभी दिल्ली के नत्थूपुरा इलाके के रहने वाले हैं | हम सब लोग दर-दर भटक रहे है, इन लोंगो के पास खाने के लिए कुछ नहीं है छोटे-छोटे बच्चे है और किराये के मकान में रहते है मकान का किराया देने के लिए पैसे नहीं है, बहुत परेशान है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील करते है कि वहां के अधिकारियों व विधायकों से बात करके इनके खाने व रहने में मदद किया जाये | संपर्क नम्बर@9350166110.

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

बाहर फंसे लोग परेशान, घर पर बैठे-बैठे लोग परेशान, बिना साधन के ऑनलाइन शिक्षा की बातें हो रही है...

दिल्ली से राजेश पाठक उन लोगो की पीड़ा और आज की स्थिति पर संदेश दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वे लोग जो रास्ते में हैं, फंसे उन्हें कितनी तकलीफ होगी और जो लोग घरो में बैठे हैं वे भी बैठे बैठे परेशान हो गये हैं, स्कूल बंद है, खाली दिमाग सैतान का घर होता है, लोगो के पास न कम्प्यूटर हैं, न लैपटाप है, ऐसे में जो बाते ऑनलाइन शिक्षा को लेकर हो रही है, कैसे संभव है, घर में बच्चे भी परेशान हैं, सरकार का शराब के ठेके चालू करना इस बात का संकेत है कि वे अपने तिजोरी भरना चाहती है, उसे लोगो की परवाह नहीं है, टीबी से लाखो लोग मर जाते हैं, उस पर सरकार ध्यान नहीं देती जबकि ये भी महामारी है| संपर्क नंबर@9350166110.

Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA MESSAGE DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »