आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : ठण्ड से बचने के उपाय -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट ठण्ड से बचने के कुछ उपाय बता रहे है, इस माह में अचानक ठण्ड लगने से हार्टअटेक एवं लकवा या जान जाने का खतरा भी रहता है इसके लिए सभी व्यक्तियों को अचानक ठण्ड से बचने के लिए सभी उपाय अपनाना चाहिए जैसे बाहर जाते समय गरम कपडे ले जाना चाहिए। इस माह में स्कूल के आसपास बर्फ, कुल्फी एवं फुलकी के ठेले स्टाल लगना प्रारंभ हो जाते है जिन्हें खाकर कुछ बच्चे परीक्षा से पहले पीलिया आदि रोगों से ग्रसित हो जाते है और अपना स्वास्थ्य ख़राब कर लेते है अतः बच्चो उन्हें खाने से मना करें | मच्छरों से काटने से बचाने के लिए हर उपाय करें| रेवालाल केवट@7693063051.

Posted on: Dec 06, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

है आँख वो जो श्याम का दर्शन किया करे...भजन -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट एक भजन सुना रहे हैं :
है आँख वो जो श्याम का दर्शन किया करे – है शीश जो प्रभु चरण में वंदन किया करे – बेकार वो मुख है जो रहे व्यर्थ बातों में – मुख है वो जो हरी नाम का सुमिरन किया करे – हीरे मोती से नहीं शोभा है हांथ की – है हाथ जो भगवान का पूजन किया करे...

Posted on: Dec 05, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: रबी की विभिन्न फसलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट कृषि के बारे में जानकारी बता रहे है कि इस माह गेहूं में सिंचाई जरुर करें| गेहूं में सिंचाई के बाद विभाजित खुराको में नाइट्रोजन याने यूरिया का छिडकाव करें| चने में फूल अवस्था में सिंचाई करें| बादल छाये रहने की स्थिति में चने में इल्ली लगने की आशंका बढ़ जाती है इसलिए इल्ली नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाये इल्ली संक्रमण के दौरान किलान फास 25 या मिल्कीयन दवा का छिडकाव करें| रोपित पौधा में सिंचाई करें ढाल बनाये खरपतवार का नियंत्रण करें | सब्जियों में तैयार प्याज, बैगन, टमाटर, मिर्च, गोभी, फूल गोभी, के तैयार अंकुरों को रोपन करें गुलाब में सिंचाई कम करें | इस माह चने की फसल में खुदाई का कार्य करें | रेवालाल केवट@7693063051.

Posted on: Dec 04, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

प्यास लगी थी गजब की मगर पानी में जहर था...कविता -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट कुछ पंक्तियाँ सुना रहे है:
क्या खूब लिखा है किसी ने-
प्यास लगी थी गजब की मगर पानी में जहर था-
पीते तो मर जाते और न पीते तो भी मर जाते-
बस यही दो मसले जिन्दगी भर न हल नहीं हुए-
न नींद पूरे हुए न ख्वाब मुकमल हुए-
वक्त ने कहा काश थोडा और सब्र होता-
सब्र ने कहा काश थोडा और वक्त होता-
सुबह-सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहब-
आराम कमाने के लिए निकलता हूँ आराम छोडकर-
न हुनर सडको पर तमाशा करता है-
और किस्मत महलो में राज करती है...

Posted on: Dec 04, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
राम ही राम रटई रे, राम ही राम रटई रे-
मेरो मन राम ही राम रटई रे-
राम नाम जप ले रे प्राणी-
कोटिके के पाप कटई रे-
जनम-जनम के हस जो पुराण-
नाम ही लेके कटई रे...

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »