पानी की समस्या है, निराकरण कराने में मदद करें-

कुम्हार पारा, तहसील, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से सोमारु राम कर्मा बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, इसके लिये वे आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अभी दूसरे जगह से पानी लाते हैं| पानी के लिये खुदाई किया गया है लेकिन पाईप नहीं लगा है, जिससे पानी की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सुगोंती कर्मा@9479094681. (187954)

Posted on: May 04, 2021. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SOMARURAM KARAMA WATER

हमारा वतन सबसे प्यारा वतन...गीत-

प्रयागराज उत्तरप्रदेश से करन शर्मा एक गीत सुना रहे हैं| “हमारा वतन सबसे प्यारा वतन” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Mar 07, 2021. Tags: KARAN SHARAMA PRAYAGRAJ SONG UP

मेरे राम जी भगवान जी...भक्ति गीत-

सीजीनेट श्रोता रामा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
इस संसार के हर पापी का कर दो तुम संहार-
मेरे राम जी भगवान जी-
जय राम जय राम जय जय राम-
भक्तो की नईया प्रभु-
तारने वाले तुम हो-
दुनिया में सैतान को मारने वाले तुम ही हो...(AR)

Posted on: Mar 03, 2021. Tags: BHAKTI SONG MH RAMA

स्वास्थ्य स्वर : बच्चे के लिये माँ के दूध का महत्व...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बच्चे के लिये माँ के दूध के महत्व के बारे में बता रहे हैं, जिन बच्चो को माँ का दूध पीने को मिलता है उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है, उसमे रोगों से लड़ने की क्षमता होती है, इसके विपरीत जिन बच्चो को दूध पाउडर का सेवन कराया जाता है उनका विकास सही से नहीं होता और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिये बच्चो को माँ का ही दूध पिलाना चाहिये| (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अशोक वृक्ष की छाल का औषधीय उपयोग...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी अशोक की छाल का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, रक्त प्रदर में अशोक वृक्ष की छाल को कूटकर 30 ग्राम की मात्रा में लेकर एक गिलास दूध में उबालें जब एक कप बचे तो आधा कप सुबह और आधा कप रात को सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424167683. (AR)

Posted on: Jul 30, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »