सीजीनेट में रिकार्ड करने पर अधिकारी आए, आश्वासन देकर गए पर हैंडपंप अब भी ठीक नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 20 मोहल्ला गवरखोज में दो हैण्डपंप खराब हो गया था जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड कराया था उसके 15 दिन बाद निरिक्षण से पता चला पाइप फट जाने से पानी नही आ रहा था जिसे बहार निकाल दिया गया, सरपंच 4 दिन में पाईप दिलाने को कहे थे, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई है लोग नदी से पानी लाते हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे हैण्डपंप का सुधार हो सके | PHE@9425255065, सरपंच@7697507040, सचिव@97941445039. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Nov 23, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...तबला वादन के साथ गीत -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक गीत सुना रहे हैं
राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं – मन मंदिर में बसे हुवे हो तुम हो अंतरयामी – मन का भेद छुपा न जाए दीन दुखियों की है माई – राम तेरा धाम छोड़ कर और कहाँ मै जाऊं...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER

अगहन महीने के गुरुवार के दिन होता है अगहन पूजा...उड़ीसा का पारंपरिक त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आज अपने सांथी शुभद्रा के सांथ आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 4 घोडीदीपा में हैं और अगहन गुरुवार पूजा के विषय में चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि अगहन पूजा उड़ीसा से प्रारंभ हुआ था ये पूजा अगहन के महीने में गुरुवार के दिन मनाया जाता है इसकी तैयारी एक दिन पहले से शुरू हो जाती हैं घर की सफाई करते है गोबर से लिपाई की जाती है चावल को पीसक्रर इसकी झूंटी बनाते हैं रंगोली बनाई जाती है सुबह चार बजे भोर में लक्ष्मी जी स्थापना की जाती है चावल का मांद बनाकर कलश रखते है चावल के आटे का मडा और खीर बनाते हैं दिन में तीन बार भोग लगता है कथा सुनने का कार्यक्रम भी होता है | राजेंद्र गुप्ता@9993891275

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली आ गयी है पर खम्भे अब तक नहीं लगे तो हम लोग अब भी अँधेरे में रह रहे हैं...

ग्राम-कटरा, मोहल्ला-गवरखोज, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम, मान सिंह बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में लाईट आ चुका है लेकिन खम्भे की कोई व्यवस्था नही की गई है जिसके कारण लोगो को एक किलोमीटर दूर से तार खीचकर बिजली लाना पड़ रहा है जिसके कारण लाईट होते हुए भी लोगो को अँधेरे में रात गुजारना पड़ता है सम्बंधित विभागों में आवेदन भी करते रहते है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नही की गई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये : सरपंच@7697507040, CEO@7693915855, सचिव@9754145045. पतराज सिंह @8959903256.

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports