हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-कलेपाल, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच जी बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहां के लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| काफी दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने विधायक के पास भी आवेदन किया । लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि समस्या का लड़ से जल्द निराकरण कराने में मदद करें: SDM@@895939222, संपर्क नंबर@6261555366.

Posted on: May 13, 2022. Tags: CG PROBLEM SARPNCH TOKAPAL WATER

"किताब"- कविता

ग्राम पंचायत-सिरसगुडा, ब्लाक-तोकापाल (छत्तीसगढ़) से रुकमनी कश्यप “किताब” के ऊपर एक कविता सुना रही हैं-
मेरी पुस्तक बड़ी निराली
कथा कहानी चित्र वाली
पढना-लिखना मुझे सिखाती
दुनिया भर की बातें बताती
खेल-खिलौना, रूपया-पैसा
मित्र नहीं है पुस्तक जैसा|

Posted on: Feb 24, 2022. Tags: CHHATTISGARH POEM RUKMANI MOHRE TOKAPAL

गांव में हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीण झरना का पानी पीते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-भारूपाटा, (धुर्वापारा) ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बघेल जी बता रहे हैं की उनके गाँव में 70 घरो का बस्ती हैं, वहां के लोगों को पानी की दिक्कत होती है| एक हैंडपंप लगा है लेकिन गर्मी के दिनों में उस हैंडपंप से पानी नहीं निकलता हैं| वहां ग्रामीण अभी झरना और कुआ का पानी पीते हैं| उनका कहना है की सरकारी के द्वारा उसी हैंडपंप पर सोलार पैनल लग जाये तो 70 घर के परिवार वालो को एक अच्छी सुविधा होगी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की अधिक जानकारी से बात कर के गांव में सौर ऊर्जा लगवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691377370. STM@895939222.

Posted on: Feb 07, 2022. Tags: BAGHEL BASTAR CG PROBLEM TOKAPAL WATER

जब जब होगी धर्म की हानी...श्लोक

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता गाना रहे हैं
जब जब होगी धर्म की हानी बड़े असुर अधम अभिमानी अभी
जब जब होगी धर्म की हानी बड़े असुर अधम अभिमानी अभी
कर्म प्रधाना विश्व परिरका भोजस करनी जस फल छाखा
आये है सो जायेंगे राजा रंक पकीर यही सिंहासन जंजी के कोटि कोटि जंजीर
चिंता से चतुराई घटे चिंता से चतुराई घटे और घटे शरीर पाप से लक्ष्मी घटे कह गए दास कबीर, पाप से लक्ष्मी घटे कह गए दास कबीर ...
संपर्क@9993891275.

Posted on: Jan 25, 2022. Tags: TAMNAR RAIGADH CHHATTISGADH SHLOK

हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, बरसात में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| वहाँ 30 घर का बस्ती है, सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9424227269, सोनू संपर्क नंबर@7646980155.

Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM LAXMAN PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »