गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद करें-

ग्राम-गढ़ुवई, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिसके कारण समय पर रोगी का ईलाज नहीं हो पाता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9981465636. SDO@9407803450. (169950) (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MAHESH MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली की समस्या है,रात के समय दिक्कत होती है, शिकायत करने पर भी कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-सिद्दारम, पंचायत-गंगाराम, ब्लाक-टेकुलपल्लि, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से महेश बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, उनके गाँव में 5 साल के पहले बिजली लगाने का आदेश आ गया है लेकिन अभी तक खंभे भी नहीं लगाए है खुद की जमीन नहीं है | इसलिए बिजली लगाना बंद हो गया,जमीन का मालिक हर साल घर की जगह के लिए पैसे ले रहा है, इसकी शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या हल करने में मदद करें : संपर्क@6301092486,सरपंच@9000428291,MRO@9701346975,PO@9490957005. (170302) NM

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICIT PROBLEM MAHESH

तीन हफ्ते पहले हैदराबाद से घर वापस आ गये पर घर में राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...

ग्राम डभौरा बस्ती, वार्ड क्रमांक 4, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश कुमार वर्मा पिता संगमलाल वर्मा बता रहे हैं कि हैदराबाद शहर में काम करने के लिए गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण अभी तीन हफ्ते पहले घर वापस आ गये हैं | आने के पहले मेडिकल जाँच भी करवाया गया किसी प्रकार का कोई लक्षण नही है पर घर में गरीबी के कारण राशन दाल पैसों की बहुत समस्या है एक हजार रुपये मांग कर रहें है जो सरकार ने वादा किया था |  सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है राशन और की व्यवस्था कराने में मदद करें. संपर्क@8827549835 RK

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MAHESH KUMAR VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

पूरी बात जाने बिना कोई काम नही करना चाहिए...कहानी-

एक धोबी था, उसके पास एक गधा था, जिसका नाम जगत सिंह था, धोबी गधे पर कपड़ा लादकर धोने तालाब ले जाया करता था, चार साल बाद गधा मर गया, जिस पर धोबी अपने बाल निकलवाकर रास्ते से गुजर रहा था, तभी दीवान ने धोबी से पूछा तुम अपने बाल क्यों निकलवा दिए हो, धोबी ने कहा जगत सिंह का स्वर्गवास हो गया है इसलिए | ऐसा सुनकर दीवान ने भी अपने बाल निकलवा दिए, उसके बाद दीवान राजा के पास पहुचा, दीवान को देखकर राजा ने भी वही सवाल पूछा, दीवान ने भी धोबी का दिया उत्तर दिया, जिस पर राजा भी अपने बाल निकलवा दिया, और रानी के पास पहुचे, रानी ने भी वही सवाल पूछा, राजा ने दीवान का उत्तर दोहराया तब रानी ने पूछा ये जगत सिंह कौन है राजा ने कहा ये तो मुझे पता नही| इस तरह हमें सीख मिलती है, बिना पूरा जानकारी के कोई काम नही करना चाहिए |

Posted on: Aug 14, 2018. Tags: MAHESH SAKET REWA MADHYA PRADESH SONG STORY VICTIMS REGISTER

येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...गोंडवाना गीत

ग्राम-ढढ़ीया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से महेश्वरी पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार माँ चीरईया बोली रे-
धरती प्रथि चाँद सूरज रचेते नभ में तरिया हाय चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MAHESHWARI POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »