हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं, एक कोस दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं और बीमार पड़ते हैं...
ग्राम-करगी खुर्द, पोस्ट-जोगिसार, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान महेंद्र सिंह उईके के साथ हैं गांव की सोनकुंवर और शांति बाई जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्र.10 में एक भी हैंडपंप नहीं है, जिससे कारण गाँव के लोग एक कोस दूर नाले से पानी लाते हैं और वो भी गन्दा पानी लाते हैं, जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | इसके लिए सरपंच व जनपद पंचायत में आवेदन भी किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: सरपंच@8827771958, P.H.E.विभाग@9993485805. महेंद्र@.8435886099.
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 400 लोगों के लिए सिर्फ 3 हैंडपंप है कृपया कुछ और हैंडपंप खुदवाने में मदद करें...
ग्राम-पडरिया माल, पोस्ट-धीरी, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से महेन्द्र सिंह उइके अपने गाँव में पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव में करीबन 400 की आबादी है और मात्र 3 हैण्डपम्प है जिसमे गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नही रहता है जिसके कारण पीने की पानी की गंभीर समस्या होती है, ग्रामीणों की मांग है कि कुछ और हेंडपंप लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को पीने का समुचित पानी मिल सके. इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि आप कृपया इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए C.E.O.@9425391707, परियोजना अधिकारी@9893713008, सरपंच@9009690805, सचिव@7770804951. महेंद्र@9575256339.

