मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, झोपड़ी में रहती हूँ, बारिश के दिनों में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-लोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ राजरानी है जो बता रही है कि रहने के लिए घर नहीं है झोपडी में रहती है जो बहुत टपकता है, उनके साथ में छोटे-छोटे बच्चे है, बरसात के दिनों में भीग जाते है ठंडी लगती है बारिश होने पर कही भी नहीं जा पाते है, लॉकडाउन के कारण काम भी नहीं कर पा रहे है उनके पास पैसे भी नहीं रहता है उसके कारण दावा भी नहीं ले पाते है बहुत परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है की रहने के लिए घर दिलवाने में मदद करें :संपर्क@8085848023, C.E.O.@9407803480, सचिव@9755289522. (170500) NM
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM RAJRANI REWA MP SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
तेंदू पत्ता पहले 200 रूपये था अब सरकार 400 रूपये सैकड़ा कर दिया है...
जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्री देवराजराम नायक तेंदू पत्ता के बारे में बता रहे हैं कि मार्च-अप्रैल में बूटा कटाई होता है 3-4 मई से पत्ती तोडना चालू हो जाता है 30 मई तक खत्म हो जाता है पहले 200 रूपए सैकड़ा था पर अब सरकार 400 रूपए सैकड़ा कर दिया है जिस क्वालटी का पत्ती होता है उस हिसाब से कम-ज्यादा बोनस दिया जाता है पहले 500 रूपये तक नगद भुक्तान होता था अब 1000 हजार तक का नगद भुक्तान होता है यदि 1000 हजार से एक रुपये भी ज्यादा है तो खाते में ट्रांस्फर होके जाता है इनके सर्किल में 5 फड है इसी प्रकार ये अपने सर्किल के लोंगो को रोजगार देते रहते हैं:(169953) CS
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: DEVRAJRAM NAYAK KANKER CG NONTIMBER PRODUCT SONG VICTIMS REGISTER
हम 6 लोग पश्चिम बंगाल से हैं रीवा मध्यप्रदेश में फंसे हैं, घर जाना चाहते हैं, कृपया मदद कीजिये...
सनातन हजरा, जवा, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) से समस्या बता रहे हैं, कि हम छ: लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं हमें पश्चिम बंगाल जाना है लेकिन कोई भी साधन या शासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं मिल रही है जिसके कारण हम बहुत परेशान हैं हमे भोजन की व्यवस्था भी कहीं नहीं मिल रही है जिसके कारण और ज्यादा परेशान हो चुके हैं, अतः साथी, सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार हमें, हमारे घर तक छोड़ा जाये: संपर्क सूत्र -सनातन हजरा@7067543607 (166963)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM REWA SANATAN HAJRA SONG VICTIMS REGISTER
गुजरात: श्रमिकों को छोडकर भागा ठेकेदार, नहीं मिल रहा प्रवासियों को राशन, भूख से परेशान...
धर्मेंद्र पासवान सामा ख्याली जिला-कच्छ, (गुजरात) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि हमें यहाँ राशन नहीं मिल पा रहा है जो ठेकेदार था भाग गया है हम 7-8 लोग हैं हमें रहने खाने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ये श्रमिक अपने घर वापस आना चाहते हैं पर कोई भी साधन या सहयोग नहीं मिल रहा है हैं , साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ।संपर्क सूत्र-धर्मेंद्र@9664754319 (167230)
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA DHARMENDRA PASWAN GUJRAT KACHCH PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सूरत में लॉकडाउन में फंस गये थे, पैसा नहीं था, खाने में समस्या हो रही थी, मदद मिली, धन्यवाद
निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये थे, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका था, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, वे काम करने के लिये वहां आये थे| सीजीनेट में फोन करने के बाद सुनने वाले साथियों की मदद से उन्हें वहां खाने की व्यवस्था हो गयी है, अब उन्हें कोई तकलीफ नही है| वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825.
