बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रही हैं :
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की-
गर धूल जो मिल जाये-
सच कहता हूँ मेरी तकदीर सम्हाल जाये-
सुनाता हूँ दया तेरी दिन रात बरसती है-
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...

Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला...शिव भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सतरूपा पटेल एक शिव भजन सुना रही हैं :
दुखवा से भरल मोरे गठरिया हो ऐ भोला-
फेर दे नयनवा-
पूजा पाठ करी रोज, शिवा के मनाई बा-
बिना दर्शन किये पापहू न जाईला-
सरधा लागल बा तोहरे डगरिया हो ए भोला...

Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बारिस के दिनों में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नही

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं| उनके गांव मे कच्ची सड़क है| बारिस के दिनों में कीचड़ हो जाता है|जिससे लोगो को आने जाने और वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| समस्या के निराकरण के लिये ग्रामवासी आवेदन करते हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में पक्की सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7089303090, कलेक्टर@9425270001, सचिव@9617330446. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों में कुए सूख जाने से पानी की समस्या होती है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या है| गर्मी के दिनों में कुए सूख जाते हैं| वर्तमान में वे लोग पानी के लिये कुए का ही उपयोग कर रहे हैं| जिसमे पानी का स्तर काफी नीचे है| लोगो को पानी निकालने में दिक्कत होती है| समस्या के निराकरण के लिये वे ग्राम पंचायत में आवेदन देते हैं, लेकिन उस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7089303090, कलेक्टर@9425270001, सचिव@9617330446. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

पेड़ो को नहीं काटना चाहिये, जिससे वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी भी प्रदुषण मुक्त जीवन जी सकें...

आज के समय में तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है| जो देश के लिये एक समस्या है| यदि पेड़ नहीं होंगे तो वर्षा नही होगी| वातावरण असंतुलित हो जायेगा| खेती प्रभावित होगी| तरह-तरह की बीमारियां होगी| इसलिये हमें पेड़ो को नहीं काटना चाहिये| पौधे लगाने चाहिये | जिससे हमारे आस-पास स्वच्छ और हरा भरा वातावरण बना रहे | पेड़ से हमें प्राण वायु प्राप्त होती है| सांथ ही प्रदुषण को कम करने में भी मदद मिलती है| इसलिये हम सभी को मिलकर पौधे लगाने चाहिये| जिससे हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी भी प्रदुषण मुक्त जीवन जी सकें |

Posted on: Mar 25, 2019. Tags: AWARENESS CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »