हम केवल देसी धान लगाते हैं,गोबर खाद्य और थोड़ा बहुत डीएपी डालते हैं,यूरिया नहीं डालते...
ग्राम-केजंग पंचायत-बयानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़ )से लईकनराम सोरी हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि अपने खेत में केवल देसी धान लगाते है हाईब्रेड धान नहीं लगाते देसी धान बिना यूरिया-डीएपी का हो जाता है और खाने में सुद्ध रहता है हाईब्रेड धान बिना रासायनिक खाद्य डाले नहीं होता अपने खेत में केवल गोबर खाद्य और थोड़ा बहुत डीएपी डालते हैं यूरिया कभी नहीं डालते यूरिया डालने से खेत कि उर्जा शक्ति खत्म हो जाता है और टाईट कर देता है:संपर्क नंबर @7071188505 (169957) CS
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAYIKANRAM SORI SONG VICTIMS REGISTER
सब्ज़ी उत्पादन ने मेरे गाँव को बदल कर रख दिया, आज सभी के पास बोर और पक्का मकान है...
ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट- चिल्हाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोहरले बता रहे हैं, 25 साल पहले इस गाँव की स्थिति अत्यंत खराब थी | खाने के लिए चावल नही था लोग केवल आश्रित गांवों में मज़दूरी पर ही निर्भर थे लेकिन जब से सब्जी उत्पादन का कार्य शुरु किये तब से गाँव में विकास की लहर सा आया | गाँव में आज छोटे-छोटे किसानों के पास मोटर पंप है सभी ने घर पक्के बना लिए और इसके अलावा हर एक के घरों में मोटरसाइकिल, टी.व्ही. है | इस गाँव की एक और विशेषता यह भी है छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोक कार्यक्रम प्रत्येक माह किया जाता है. और साथ ही रामायण प्रतियोगिता भी किया जाता है. संपर्क@6263816415. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि के लिए एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया पर नहीं मिला...
ग्राम घुमन, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सिंह ने बता रहें है प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि योजना लागू किया गया है एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया गया है जिसका कोई लाभ नही मिला और न ही अभी तक कोई कार्यवाही किये | इस लिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर PM अनुदान पास कराने में मदद करें. सम्पर्क@7024848725. CEO@9407830480. कलेक्टर@07662241635. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE REWA MP SONG SURESH SINGH VICTIMS REGISTER
रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है इसलिए गोबर खाद ज्यादा डालते हैं...
ग्राम-मड़ानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लखमू बता रहे हैं कि अभी इनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है अभी धान-मक्का आदि का खेती करेंगे ऊँचे जमीन में मक्का का बीज बोयेंगे और बांकी में धान कि रोपा लगाएँगे रोपा एक महीने में लगाने के लायक हो जाता है लगाने से पहले गोबर खाद डालते हैं फिर थोड़ा बहुत रासायनिक खाद डालते हैं ज्यादा रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाता है इसलिए गोबर खाद् ज्यादा डालते हैं इसका चावल खाने में टेस्ट रहता है बीमारी कम होता है और जमीन कि शक्ति बनी रहती है नमी बनी रहती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करना चाहिए रासायनिक खाद कम | CS
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAKHMU SONG VICTIMS REGISTER
आधे खेत में रोपा आधे में सूखा बोवाई करते हैं, यूरिया खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है...
जिला-कोंडागांव राज्य-छत्तीसगढ़ से ललित कुमार खेती करने का अनुभव सुरेश कुमार को बता रहे हैं कि अपने आधे खेत में सूखे धान बोते हैं आधे में रोपा लगाते हैं रोपा लगाने के लिए यदि हाई ब्रेड धान का बीज है तो 20-25 दिन तैयार होने में लग जाता है रोपा लगाने से पहले गोबर खाद्य डाल देते हैतो बढ़िया होता है यूरिया-डीएपी खाद डालने से खेत को टाईट कर देता है जिससे जोताई करने में दिक्कत होता है इसलिए नहीं डालते घर में 5 सदस्य हैं खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार से नहीं खरीदना पड़ता है खेती से ही गुजर हो जाता है |(169797) CS
