जल के लिए जैसी है तेरी हाथ है तेरे लिए प्यासा हो प्रभु तेरे लिए करता हूं ...

प्रिया जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:-
जल के लिए जैसी है तेरी हाथ है तेरे लिए
प्यासा हो प्रभु तेरे लिए करता हूं
तेरा आराधना तू ही मेरा बंधु मेरे था
सोने चांदी से भी ज्यादा तुमको सिर्फ करता हूं
तू ही सच्चा आनंद देता है...

Posted on: Aug 24, 2022. Tags: Balrampur Prarthnasong

फॉरेस्ट विभाग में नर्सरी पेड़ लगाने का काम किया है उसका पैसा अभी तक नहीं मिला है,मदद करे

अमित कुमार ग्राम कृष्णनगर धामीन पोस्ट कृष्णनगर धामीन विकासखंड रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़,फॉरेस्ट विभाग में नर्सरी पेड़ लगाने का काम किया है उसका पैसा अभी तक नहीं मिला है,मुंशी से बात करने पर बोलते हैं कि पैसा आजकल मिल जाएगा इस तरह का आश्वासन देते है,जबकि और लोगों से बात करने से पता चला इसके पहले भी लोगों द्वारा काम कराया गया उनको भी पैसा नहीं मिला है,रेंजर दरोगा से बात करने का प्रयास करते हैं पर,उनसे लोग बात नहीं करवात है,सिपाही का संपर्क नंबर @8305 938814 मुंशी श्यामलाल का संपर्क नंबर @9111 203739 मुंशी जयराम संपर्क नंबर @9343 962615

Posted on: Aug 23, 2022. Tags: Balrampur Majduripement

हैण्डपंप खराब है, 5 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-गांजो पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम बता रहे हैं, पारा में 22 घर है जो पानी की समस्या से परेशान हैं, पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, लोगो को पानी के लिये 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, झिरिया से पानी लाते हैं, उन्होंने सचिव, सरपंच को आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: PHE@07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BALIRAM BASTAR PRONLEM GUHAR HANDPUMP WATER

साँझा के बेरा तोरोई फुले वो...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-

ग्राम पंचायत-धमनी, ब्लाक-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवरसन सरुता एक छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहे हैं:
साँझा के बेरा तोरोई फुले वो-
तोर चिमटी भर कनिहा-
सुघर-सुघर कथा सुघर-सुघर कहानी-
साँझा के बेरा तोरोई फुले वो...

Posted on: Jul 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG CG CHANDRPUR SONG

गांव में मनरेगा के अंर्तगत मजदूरी किये थे उसका आज तक पैसा नहीं मिला है, मदद करें-

ग्राम-ढोडी, पंचायत-बरतीकाला, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ओमप्रकाश उइके साथ में बता रहे हैं उनके गांव में मनरेगा के अंर्तगत मजदूरी किये थे उसका आज तक पैसा नहीं मिला है| उन्होंने सचिव सरपंच को कई बारे बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| CEO@773008050,SDM@9589219993, संपर्क@8964879612.

Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BALRAMPUR CG PAYMENT PROBLEM WADRFNAGR

« View Newer Reports

View Older Reports »