Officer harassing RTI activist trying to expose corruption
Mohammad Anwar from Dhanbad in Jharkhand is telling story of a RTI activist Ashok Bhuiyan who applied for some information to expose corruption in Anganwadis. The officer invited him to his office and misbehaved with him. Mr Bhuiyan has filed a police case against the officer and now the officer has also filed a case against the RTI activist. The activists will sit on a sit in dharna on 27th to protest and he requests all RTI activists and people conceerned with corruption to participate. For more Anwar ji can be reached at 09234775292
Posted on: Apr 21, 2012. Tags: Mohammad Anwar
मैं बाबा नागार्जुन को खोज रहा हूँ...एक कविता
मुझे अजीब लगता है
ये सुनकर
कि पांच सितारा होटलों में हो रहा है
दुनिया भर के साहित्यकारों का सम्मलेन
क्या आप को भी अजीब नहीं लगता
कि साहित्यकार लिखने के बल पर
पी रहे हैं मिनरल वाटर
डकार रहे विदेशी शराब
कि जिनके कथा या उपन्यास पात्र
मीलों दूर से ढोकर ला रहे पानी
या गटर के पास बिछावन लगाकर
बिता रहे ज़िन्दगी के पल-छिन
टी वी पर दिखलाई जा रही तस्वीरें
कार्यक्रम में शामिल साहित्यकारों की
खाए-पिए अघाए साहित्यकारों की तस्वीरें
आधुनिक वेश-भूषा में खूबसूरत साहित्यकारों के बीच
मैं बाबा नागार्जुन को खोज रहा हूँ
मैं मुंशी प्रेमचंद को खोज रहा हूँ
मैं त्रिलोचन को खोज रहा हूँ
और साहित्यकारों के बारे में
अपने सीमित ज्ञान को
कोस रहा हूँ.........
अनवर सुहैल
Posted on: Jan 26, 2012. Tags: Anwar Suhail
Handicapped should make a union and join Anna movement
Mohammad Anwar from Handicapped Rights association in Dhanbad Jharkhand says though Govt gives a paltry sum of Rs 200 to handicapped persons as pension but people are not getting even that. There is huge corruption in administration and handicapped people are not getting their rightrs. He says the handicapped people should make a state wide association and join the anti corruption movement led by Anna Hazare. Anwar ji can be reached at 09122947617
Posted on: Sep 01, 2011. Tags: Mohammad Anwar
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
वरना बुज़ुर्गों के प्रति बढती लापरवाही से
तुम्हे कितनी तकलीफ होती
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
बीबी के गुलाम और बाल बच्चों में मगन
बेटों का हश्र देख तुम बहुत दुखी होती
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
धर्म ग्रंथों में छपे शब्द अब कोई नहीं मानता
मां के पैरों के नीचे होती है जन्नत
जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
वरना अक्सर सोना पडता भूखे पेट
क्योंकि सुन्न हुए हाथों से तुम बना नहीं पाती रोटियां
या घडी घडी चाय
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
वरना बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए
सरकारों को बनाना पड रहा है कानून
शिकायत पर बच्चों को हो सकती है जेल
क्या तुम बच्चों की लापरवाही की शिकायत
थाना, कचहरी में करती अम्मा?
नहीं न
अच्छा हुआ अम्मा तुमने ली आंखे मूंद
अनवर सुहैल
