सहकार रेड़ियों: बाल चौपाल : "हींगवाला"- सुभद्रा कुमारी चौहान / स्वर - गीता चौबे

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी लोकप्रिय कहानी “हींगवाला”| आवाज़ है मुंबई से गीता चौबे की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
♦️कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/DMcnWsGhFZM
♦️वेबसाइट पर सुनें:
https://www.sahkarradio.com/chart/hingwala-subhadrakumari-chauhan/

♦️सहकार रेडियो के कार्यक्रमों की ऑडियो फाइल सीधे WhatsApp पर पाने के लिए अपने whatsapp अकाउंट से 9617226783 पर, नाम और ज़िला/शहर का नाम लिखकर भेजें|
♦️हमसे फ़ेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारा पेज (www.facebook.com/sahkarradio) लाइक करें|
♦️टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें|
https://t.me/sahkarradio1
सहकार रेडियो के संचालन में आर्थिक सहभागिता भी करें| सदस्यता लें और डोनेट करें|
♦️ PhonePay Number : 8080919885
♦️ https://www.sahkarradio.com/सदस्यता/
♦️ https://www.sahkarradio.com/डोनेट/

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

माँ को विधवा पेंशन नही मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं उनके माँ को विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8319895184, सरपंच@9407911612.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BUDHARAM CG HALWA LOHARAPARA PENSION PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर: आँख के बिमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं...

जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आँख के बिमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं, बारह सिंघे (जंगली जानवर) के सींग एक टुकड़े को पानी में भिगा दे | ठीक तरह से गीला हो जाने पर उसको पीस लें| और ठीक तरह से रखकर काली मिर्च के भाँती छोटे-छोटे गोले बना लें| सोने के समय तीन गोलियां को ठीक से पानी में पेस्ट बनाकर आँख में लगाने से आराम मिलता है | सोंठ,फिटकिरी,काल नमक,हल्दी,सभी को सामान मात्रा में लेकर ठीक तरह से कूटपीस लें और ठीक तरह से छानकर आँखों में लगाने से आँख का जाला नष्ट हो जाता है| संपर्क नम्बर@9826040015

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH KORIYA

पीने के पानी कि समस्या है कई बार अधिकारियों को सूचना दिए हैं ध्यान नही दे रहे...कृपया मदद करें

ग्राम-बड़ेउसरी, पंचायत-जोबा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से मुड्गी राम, गोविन्द, शुक्ला राम, मुकेश मंडावी, मंतु राम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने के पानी का बहुत समस्या है | गाँव में 2 हैण्डपंप है लेकिन भरपूर मात्रा में पानी नही निकलता है| जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है| इसके शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को कई बार दिया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हो रही है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करे| सचिव@ 7974806430, कलेक्टर@9399394695,संपर्क नम्बर@6261449585. (161633 ) MS

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BABULAL NETI CG JOBA KONDAGANV PROBLEM WATTER

अड़मापारा, कोडेनार से आयते अपने खेती का तरीका बता रही हैं...

अड़मापारा, ग्राम पंचायत-कोडेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयते बता रही हैं कि उन्होंने अभी खेत में धान बोए हैं। उसके बाद घर के बाड़ी में मक्का बोने का सोच रहे हैं। कुछ दिन के बाद वे धान में घास खीचेंगे। फिर मई-जून के महीने में धान कटाई करेंगे। फिर जैसे गर्मी का मौसम आता है तो काम भी बदलता जाता है।

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: AAYTE ADMAPARA AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG FARMING KODENAR STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »