स्वास्थ्य स्वर : दर्द के लिए तेल बनाने का विधि-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द के लिए तेल बनाने का विधि बता रहें है, लहसुन 1 पाँव, सरसोँ का तेल 1 लीटर, मेथी 1 पाँव आकड़ा फूर्ण का पत्ते 100 ग्राम, धतूरा का पत्ता 100 ग्राम, केव कंद 100 ग्राम, इस सबको कूट कर के और 2 लीटर तेल में उबाले जब सब जल जाये तो उसे छान कर रख ले और दर्द वाले स्थान दिन में 3 बार लगाकर मालिस करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: CG GANDHI HD HELTH RAIPUR
पीड़ितों का रजिस्टर : 2009 से नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर आ गये है...
ग्राम पंचायत-चारकोट, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सलाम, पति सुखाराम सलाम बता रही है कि 2009 में उनके पति को नक्सली मीटिंग में बुलाते थे। घर में आना जाना करते थे। परेशान करते थे वे लोग नहीं जाने से जान से मारने की धमकी देते थे। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2009 में शांतिनगर में आकर अपना मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हे सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587271967.
Posted on: Nov 08, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANGEETA SALAM VICTIMS REGISTER
इतनी शक्ति हमें देना दाता...प्रार्थना
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चन्द्राकर एक प्रार्थना सुना रहे हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मनका विश्वास कमजोर हो ना-
हम चलें नेक रस्ते पे-
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना-
दूर अज्ञान के हो अँधेरे-
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे-
हर बुराई से बचके रहें हम-
जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे...
Posted on: Nov 07, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CG NEW RAIPUR SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम करतें थे घर में परेशानी होने के कारण छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-माकड़ी, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मुकेश कवर बता रहे हैं, वे पहले नक्सलियों के साथ काम करते थे| पांच साल तक काम किये| फिर उनके घर में कोई देख रेख करने वाले कोई नहीं था| नहीं होने के कारण काम छोड़ दिया| जगदलपुर में आकर रहतें थे| फिर उन्हें नक्सलियों ने गोली लगायें| हाथ में दो गोली लगा था| उनके इलाज़ के लिए लगभग 27.000 रूपयें लगा| सरकारी शिक्षा विभाग से 20. 000 रुपयें सहयोग राशी मिला था| वर्तमान में वे गोपनीय सैनिक में काम करतें हैं| महिना में 12.000 रुपयें मिलता हैं| वे लोग 4 परिवार हैं| उनका खेती बाड़ी हैं, लेकिन गांव में जा नहीं पाते हैं, क्योंकि गांव में नक्सलियों के कारण नहीं जा पाते हैं| अभी उन्हें घर चलाने में परेशानी होता हैं| अधिक जानकरी के लिए सम्पर्क नंबर@9399259424.
Posted on: Nov 07, 2021. Tags: CG KONDAGANV MUKESH KAWAR VICTIM REGISTER
हमें बनाया ईश्वर ने इक दूजे का श्रृंगार...गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश देते हुये एक गीत सुना रहे हैं, “हमें बनाया ईश्वर ने इक दूजे का श्रृंगार” | अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
